रहना है हेल्दी तो बेझिझक खाएं फूल गोभी

। इसमें मौजूद विटामिन सी अतिरिक्ता वसा को कम करने में मदद करता है। इसमें फोलेट की मौजूदगी भी मोटापे से निजात दिलाने में मददगार है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : October 30, 2018, 5:10 PM

रहना है हेल्दी तो बेझिझक खाएं फूल गोभी photo icon1/7

Cauliflower-benefits

फूलगोभी आम तौर पर सबसे सुलभ उपलब्ध होने वाली सब्जी है, जिसका प्रयोग न केवल सब्जी बनाने बल्कि अलग-अलग स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए भी किया जाता है। यह सब्जी भले ही बेहद आम हो, लेकिन इससे मिलने वाले फायदे बहुत खास और अनमोल हैं। जानिए फूलगोभी के यह फायदे -

रहना है हेल्दी तो बेझिझक खाएं फूल गोभी photo icon2/7

Health-benefits- Cauliflower

फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम तथा थोड़ी सी मात्रा में तांबा भी मौजूद होता है। गोभी आपको इतने सारे पोषक तत्व एक साथ प्रदान करती है। खून साफ करने और चर्म रोगों से बचाने में गोभी बेहद फायदेमंद होती है। इसके लिए आप चाहें तो कच्ची गोभी या फिर इसका जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं। यह दोनों ही तरीके कारगर होंगे। Also Read - प्रेगनेंसी के दौरान बीपी बढ़ना क्यों खतरनाक है? ऐसे में क्या करना चाहिए?

रहना है हेल्दी तो बेझिझक खाएं फूल गोभी photo icon3/7

Joint-pain-releafe-cauliflower

जोड़ों का दर्द, गठिया और हड्डियों में दर्द की समस्या होने पर गोभी और गाजर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से काफी लाभ होता है। लगातार तीन महीने इसका सेवन बेहद लाभप्रद है। कोलायटिस, पेट दर्द या पेट से संबंधित अन्य समस्याओं में गोभी कारगर है। चावल के पानी में इसके हरे भाग को पाकर इसका सेवन करने से पेट की समस्याओं से निजात मिलती है।

रहना है हेल्दी तो बेझिझक खाएं फूल गोभी photo icon5/7

Weight-loss-with-cauliflower

वजन कम करने में गोभी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी अतिरिक्ता वसा को कम करने में मदद करता है। इसमें फोलेट की मौजूदगी भी मोटापे से निजात दिलाने में मददगार है। और इसमें स्टार्च भी नहीं होता। लिवर में मौजूद एंजाइम्से को सक्रिय करने में गोभी का सेवन मददगार होता है। इसके सेवन से लिवर सही तरीके से काम करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर कर देता है।

रहना है हेल्दी तो बेझिझक खाएं फूल गोभी photo icon6/7

Throat-problem-cauliflower

गले की समस्याएं, जैसे गले में दर्द, सूजन आदि होने पर गोभी के पत्तों को पीसकर उसका रस निकालें और इसका सेवन करें। गोभी का रस गले की समस्याओं में लाभकारी साबित होगा। मसूड़ों में दर्द, सूजन या मसूड़ों से खून आने की समस्या होने पर गोभी के पत्तों के रस से कुल्ला करना फायदेमंद होगा। यह पैराथायरॉइड ग्रंथि के सही कार्यान्वयन में भी मददगार होती है। Also Read - स्ट्रेस किस तरह से बॉडी में इन्फ्लेमेशन बढ़ाता है और इस से किन बीमारियों का खतरा बढ़ता है?

रहना है हेल्दी तो बेझिझक खाएं फूल गोभी photo icon7/7

Pregnancy-cauliflower

गर्भावस्थाि के दौरान गोभी काफी फायदेमंद होती है। यह फोलेट, विटामिन ए और विटामिन बी से भी भरपूर होती है और कोशिकाओं के विकास के साथ ही इससे गर्भ में पल रहे भ्रूण को काफी लाभ होता है। गोभी विटामिन सी का भी उत्तिम स्रोत है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source