Anti-diabetes-fruit
डायबिटीज उस स्थिति को कहा जाता है जब ब्लड शुगर लेवल या ग्लूकोज अधिक हो जाए। पहले किए गए अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है कि डायबिटीज किडनी से जुड़ी परेशानियां पैदा करती है और साथ ही साथ मोटापा और दिल से जुड़े रोग भी डायबिटीज के चलते हो जाते हैं। इस समय डायबिटीज से दुनिया भर में 425 मिलियन यानी 42.5 करोड लोग पीडित हैं। साल 2017 में डायबिटीज के तकरीबन 72.9 मिलियन मामले भारत में सामने आए। डायबिटीज से बचने के लिए जरूरी है कि अपनी डायट का बहुत ध्याान रखा जाए। आइए जानते हैं उन फलों के बारे में जो डायबिटीज का जोखिम कम करते हैं।