डिप्रेशन के लिए विटामिंस और सप्लीमेंट (Vitamins And Supplements For Anxiety)
वर्तमान समय में हर तीसरा व्यक्ति किसी न किसी मानसिक रोग का शिकार है। ऑफिस के काम के प्रेशर, परिवार की उलझने, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, नींद की कमी और अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल तनाव, एंग्जाइटी या डिप्रेशन का कारण बनता है। आजकल चारों तरफ से घिरा होने के कारण व्यक्ति को छोटी उम्र में ही अल्जाइमर की समस्या भी होने लगी है। अगर आप चाहते हैं कि बिना दवा या थेरेपी के एंग्जाइटी का इलाज हो तो कुछ ऐसे विटामिंस या सप्लीमेंट हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे विटामिंस और सप्लीमेंट बता रहे हैं जो मानसिक विकार को दूर कर सकते हैं।
