• हिंदी

विटामिन के से भरपूर खाएं ये 5 फूड्स, दिल रहेगा हेल्दी

अनार विटामिन के का अच्छा स्रोत होता है। शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार का सेवन किया जाता है।

Written by Anshumala | Published : May 30, 2019 8:40 AM IST

1/6

Vitamin K Rich Foods 1

हड्डियों को मजबूत बनाने, ब्लड क्लॉटिंग और हृदय को स्वस्थ बनाने में विटामिन के महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन के का सेवन करना जरूरी होता है। विटामिन और मिनरल की तरह शरीर को विटामिन के की भी जरूरत होती है। अगर शरीर में विटामिन के की कमी हो जाती है, तो हड्डियों के कमजोर होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन के का सेवन करना जरूरी होता है। विटामिन के की कमी को दूर करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। यह खाद्य पदार्थ विटामिन के की कमी को दूर करने के साथ आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आपको बताते हैं कि विटामिन के का सेवन करने के लिए कौन से खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

2/6

Vitamin K Rich Foods 2

पालक: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पालक का सेवन फायदेमंद होता है। पालक में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन के और ए होते हैं जो आंखों की रोशनी को तेज करन में मदद करते हैं। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। 100 ग्राम पालक में 483 एमसीजी विटामिन के होता है। Also Read - प्री-डायबिटीज के दौरान आजमा लें ये आयुर्वेदिक उपाय

3/6

Vitamin K Rich Foods 3

पालक: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पालक का सेवन फायदेमंद होता है। पालक में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन के और ए होते हैं जो आंखों की रोशनी को तेज करन में मदद करते हैं। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। 100 ग्राम पालक में 483 एमसीजी विटामिन के होता है।

4/6

Vitamin K Rich Foods 4

एवोकाडो: एवोकाडो में सबसे ज्यादा विटामिन के, फोलेट, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। एवोकाडो का सेवन वजन कम करने के साथ हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम एवोकाडो में 21 एमसीजी विटामिन के होता है। Also Read - पिछले 5 सालों से दिन में केवल 1 बार खाना खा रहा है यह एक्टर, फिटनेस ऐसी कि 45 में लगता है 25 का

5/6

Vitamin K Rich Foods 5

अनार: अनार विटामिन के का अच्छा स्रोत होता है। शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने के लिए अनार का सेवन किया जाता है। अनार में मौजूद पोषक तत्व त्वचा के लिए, दिल को स्वस्थ रखने के साथ कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। 100 ग्राम अनार में 16 एमसीजी विटामिन के पाया जाता है।

6/6

Vitamin K Rich Foods 6

हरे मटर: मटर का सेवन ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। सब्जियों के साथ कच्चे मटर का भी सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। 100 ग्राम हरे मटर में 26 एमसीजी विटामिन के होता है। Also Read - पेट में कीड़े होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण