विटामिन बी12 और विटामिन डी3 कमी के लक्षण और सोर्स
शरीर के लिए विटामिन डी3 और विटामिन बी12 दोनों ही काफी जरूरी होते हैं। अगर पहले विटामिन डी 3 की बात की जाए तो यह व्हाइट ब्लड सेल्स बनाता है, इम्यूनिटी मज़बूत करने में सहायक है, हड्डी आदि को भी मजबूत करता है । अगर इस विटामिन की शरीर में कमी हो जाती है तो यह सारे फंक्शन प्रभावित हो सकते है और भयानक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे ही विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी शरीर में एनर्जी की कमी देखने को मिल सकती है, कार्ब्स मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है, आंत का फंक्शन बाधित हो सकता है, रेड ब्लड सेल्स की संख्या भी शरीर में कम हो सकती है। इसलिए इन विटामिन के अच्छे स्रोत के बारे में भी जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते है इनके स्रोत के बारे में।