विटामिन सी के लिए नींबू की जगह खाएं ये फूड्स
Vitamin C Rich foods: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने और ताजगी के लिए नींबू का रस या लेमनेड पीना लोगों को खूब पसंद आता है। साथ ही नींबू का रस विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है जो शरीर के लिए एक ज़रूरी पोषक तत्व है। विटामिन सी शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है, आंखों को स्वस्थ बनाता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और हमारी अस्थियों- दांतों को स्ट्रॉन्ग बनाता है।लेकिन, इस बार की गर्मियों में लोगों को नींबू के इन असाधारण गुणों का फायदा नहीं मिल पा रहा है क्योंकि, नींबू की कीमतें आसमान छू रही हैं।