कोरोना संक्रमित होने पर इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए खाएं ये 4 सब्जियां

कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये सब्जियां....

Written by Anshumala | Published : May 27, 2021 7:50 PM IST

1/5

कोरोना से जल्दी रिकवर करेंगी ये सब्जियां

Vegetables to eat post covid in Hindi: आप कोरोना से संक्रमित हैं, कई दिनों से वायरस से आपका शरीर लड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे आप जल्दी अंदर से स्वस्थ महसूस कर सकें। आपकी कमजोर हो चुकी इम्यूनिटी फिर से दुरुस्त हो जाए। कोरोना इतना घातक वायरस है कि यह इम्यूनिटी के साथ ही शरीर के दूसरे अंगों को भी प्रभावित करता है। कई लोग कोरोना से ठीक होने के बाद भी कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना से ठीक होने के बाद अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करने पर ध्यान दें। शरीर में खाद्य पदार्थ के जरिए सभी जरूरी और महत्वपूर्ण पोषत तत्व जाना चाहिए। आप हेल्दी डाइट में कुछ जरूरी सब्जियों को शामिल करें, ताकि कोरोना से रिकवर होने के बाद इम्यूनिटी पावर को बूस्ट किया जा सके। कोरोना से पूरी तरह से ठीक होना चाहते हैं, शारीरिक कमजोरी दूर करना चाहते हैं, तो इन सब्जियों का सेवन (Vegetables to eat post covid in Hindi) नियमित रूप से करें....

2/5

पालक का करेंगे नियमित सेवन तो कोरोना होगा जल्दी ठीक

साग-सब्जियों में पालक बेहद ही पौष्टिक और हेल्दी होती है। पालक में मौजूद पोषक तत्वों में कई तरह के विटामिंस शामिल होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी, ई, के होता है। इसके अलावा, आयरन, बीटा-कैरोटीनॉयड भी काफी होता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Vegetables to eat after recovering from corona in Hindi) बढ़ती है। पालक खाने से मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। शरीर की ताकत और एनर्जी भी वापस आ जाती है। पालक को दाल, सब्जी में डालकर खाएं या फिर स्मूदी में मिलाकर पिएं।  Also Read - प्रेग्नेंसी में कौन-से सप्लीमेंट्स लेना जरूरी होता है? ये 5 गोलियां बच्चे के विकास में करती हैं मदद

3/5

कोरोना से ठीक होने के बाद खाएं अदरक

अदरक के सेवन से भी इंफेक्शन, जुकाम, खराश दूर होता है, साथ ही एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण अदरक एक परफेक्ट इम्यूनिटी बूस्टर हर्ब या मसाला है। अदरक तनाव को भी कम करता है। कच्चा अदरक का एक टुकड़ा चबाकर खाएं, इसका जूस एक बड़ा चम्मच पिएं या फिर काढ़ा, चाय, सब्जी में डालकर इसका सेवन करें। हर तरह से यह लाभ पहुंचाएगा।

4/5

ब्रोकोली तेजी से करती है इम्यूनिटी बूस्ट

ब्रोकोली में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। लोग इसका सेवन ज्यादातर सलाद, सूप आदि में करते हैं। ब्रोकली में सबसे ज्यादा सल्फोराफेन, विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आप इस सब्जी को कोरोना रिकवरी पीरियड्स में खाएंगे, तो इम्यूनिटी जल्दी स्ट्रॉन्ग होगी। साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होगा। इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, बीटा कैरोटीन, जिंक आदि भी होते हैं, जो इम्यूनिटी को सपोर्ट करने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करते हैं।  Also Read - किडनी डायलिसिस में क्या होता है? क्या डायलिसिस कराना ट्रांसप्लांट से बेहतर विकल्प है?

5/5

शिमला मिर्च खाने से जल्दी होंगे कोरोना से ठीक

शिमला मिर्च में आप लाल, पीला, हरा इन तीनों का सेवन करना शुरू कर दें। इनमें एंटीऑक्सिडेंट अधिक होता है। साथ ही विटामिन ए, बी6, ई, कैरोटीन, पोटैशियम भी होते हैं, जो कोरोना से जल्दी रिकवर करने में मदद करते हैं। शरीर को अंदरूनी ताकत मिलती है। इसके अलावा भी आप हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में डेली शामिल करके जल्दी हेल्दी हो सकते हैं।