सब्जियों के बीज से गुर्दे में बनने लगती है पथरी!
Vegetables to avoid in kidney stone : यूं तो हमारे शरीर में हर एक अंग बहुत ही जरूरी है लेकिन कुछ अंग पूरे शरीर के काम करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि शायद बात हमारे दिल की हो रही है लेकिन नहीं। हम बात कर रहे हैं किडनी की, जो आपको अस्पताल तक पहुंचाने की ताकत रखती है। इसलिए जरूरी है कि अपनी किडनी की सेहत (Kidney'S Health in hindi) का ख्याल रखा जाए। आपने सुना होगा कि गुर्दे की पथरी एक बहुत आम समस्या बन गई है, जिसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है आपका खान-पान। जी हां, आपके द्वारा खाए जाने वाले फूड्स ही आपको पथरी देते हैं। दरअसल आप जो सब्जियां खाते हैं, उनसे भी आपको पथरी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं ऐसी सब्जियों के बारे में, जिनका सेवन आपको गुर्दे की पथरी (Vegetables to avoid in kidney stone) का शिकार बना सकती हैं।