hamburger icon
A
Read in English

यूरिक एसिड के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 फाइबर रिच फूड्स, सर्दियों में नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द

Foods To Reduce Uric Acid: जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है, उन्हें अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करना चाहिए। जानें ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : November 17, 2023, 1:55 PM

यूरिक एसिड के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 फाइबर रिच फूड्स, सर्दियों में नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द photo icon1/6

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए खाएं ये फाइबर युक्त फूड्स - Fiber Rich Foods To Reduce Uric Acid

शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर एक खतरनाक स्थिति है। यूरिक एसिड हाई होने से गठिया और गाउट जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाया है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक तरह का अपशिष्ट पदार्थ होता है, जो प्यूरिन नामक केमल के टूटने पर बनाता है। जब शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो जाती है, तो यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों के आसपास जमा होने लगता है। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह किडनी स्टोन और दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में, हाई यूरिक एसिड की समस्या से बचने के लिए आपको अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करने से यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फाइबर युक्त फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से आप आसानी से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं।

यूरिक एसिड के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 फाइबर रिच फूड्स, सर्दियों में नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द photo icon2/6

सेब – Apple To Reduce Bad Cholesterol

रोजाना एक सेब का सेवन करने से आपका एक गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। सेब में फाइबर और पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।  Also Read - आमतौर पर खाए जाने वाले कौन से फूड्स हैं, जो यूरिक एसिड लेवल को बढ़ाते हैं? कैसे करें कंट्रोल

यूरिक एसिड के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 फाइबर रिच फूड्स, सर्दियों में नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द photo icon3/6

हरी मटर - Green Peas For Uric Acid

हाई यूरिक एसिड के मरीजों को सर्दियों में हरी मटर का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर उच्च मात्रा में मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें सेलेनियम मौजूद होता है, जो अर्थराइटिस की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

यूरिक एसिड के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 फाइबर रिच फूड्स, सर्दियों में नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द photo icon4/6

अलसी - Flax Seeds For Uric Acid

फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर अलसी का सेवन हाई यूरिक एसिड की समस्या में फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में मदद करती है। साथ ही, कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाती है। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ अलसी का सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।  Also Read - Uric Acid and Heart Link : क्या हार्ट की बीमारी का संकेत है बढ़ा यूरिक एसिड?

यूरिक एसिड के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 फाइबर रिच फूड्स, सर्दियों में नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द photo icon5/6

ओट्स - Oats To Reduce Bad Cholesterol

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तक आप ओट्स का सेवन कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल का स्वास्थ्य सही रहता है।

यूरिक एसिड के मरीज डाइट में शामिल करें ये 5 फाइबर रिच फूड्स, सर्दियों में नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द photo icon6/6

ज्वार - Jowar For Uric Acid

हाई यूरिक एसिड की समस्या में ज्वार का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिन लोगों का यूरिक एसिड हाई रहता है, वे ज्वार के आटे से बनी रोटी का सेवन कर सकते हैं।  Also Read - क्या तरबूज खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है?