एवोकाडो खाने के फायदे
Avocado health benefits: हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो को मक्खनफल भी कहा जाता है। यह फल कच्चा और पकने के बाद दोनों तरीकों से खाया जाता है। एवोकाडो एक इम्पोर्टेड और एक्जॉटिक फल के तौर पर पहचाना जाता है लेकिन, अब इस फल की खेती भारत में भी की जाती है। बाजारों में एवोकाडो का फल आसानी से देखा जा सकता है और धीरे-धीरे लोगों में इसके प्रति रूचि भी बढ़ रही है। लेकिन, बहुत से लोगों को यह नहीं पता कि एवोकाडो का सेवन कब और कैसे करना चाहिए।
