Unhealthy Foods for Lungs: फेफड़ों को बीमार कर देने वाले 5 अनहेल्दी फूड्स, आज से ही बंद कर दें इनका सेवन

Unhealthy Foods for Lungs: कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो फेफड़ों की बीमारियों को बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। जानें, ऐसे ही 5 अनहेल्दी फूड्स के बारे में यहां, जो लंग्स के लिए होते हैं अनहेल्दी.....

Written by Anshumala | Updated : December 29, 2021 7:01 AM IST

1/6

फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले 5 फूड्स

Foods to avoid for Healthy Lungs in Hindi: कोरोनावायरस (Coronavirus) में सबसे ज्यादा लोगों के फेफड़े प्रभावित हुए हैं। ऐसे में फेफड़ों (Strong Lungs) को मजबूत रखना सबसे जरूरी है। फेफड़े हमारी शरीर का एक बेहद ही महत्वपूर्ण अंग हैं। इसके जरिए हम सांस ले पाते हैं। फेफड़ों से ही ऑक्सीजन छनता है और पूरे शरीर में प्रवाहित होती है। कोरोना की दूसरी लहर में अधिकतर लोगों की जान फेफड़ों में इस घातक वायरस के अटैक करने से गई थी। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वैसे, अनहेल्दी फेफड़ों के संकेत और लक्षण हैं लगातार (signs and symptoms of unhealthy lung) खांसी आना, सांस लेने में समस्या होना, सीने में दर्द होना, कफ अधिक आना, सांस फूलना, खांसने के दौरान खून आना, वजन कम होना, थकान महसूस करना आदि। फेफड़ों से संबंधित होने वाली बीमारियों (Lungs Diseases in Hindi) में निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, टीबी, कैंसर, लंग्स इंफेक्शन आदि शामिल हैं। आपकी खानपान की कुछ आदतें भी लंग्स की सेहत को प्रभावित करती हैं। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में इन खाद्य पदार्थ के सेवन (Unhealthy foods for lungs in Hindi) से सभी को बचना चाहिए।

2/6

ये सब्जियां हैं फेफड़ों के लिए जहर

कुछ पत्तेदार सब्जियां भी फेफड़ों के लिए हेल्दी नहीं मानी गई हैं। यदि आपको लंग डिजीज है, तो पत्तेदार सब्जियों के सेवन से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इससे आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। गोभी, ब्रोकली, मूली, फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां (Cruciferous Vegetables) पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर होती हैं, लेकिन इनके सेवन से कुछ लोगों को अतिरिक्त गैस बनने लगता है। ऐसे में इनका सेवन आपको सीमित कर देना चाहिए। Also Read - थायराइड का डेंजर लेवल कितना है? डॉक्टर से जानिए कब होता है ये खतरनाक

3/6

शराब, सॉफ्ट ड्रिंक फेफड़ों को पहुंचाते हैं नुकसान

यदि आप प्रतिदिन शराब, सिगरेट, सॉफ्ट ड्रिंक आदि का सेवन करते हैं, तो आप अपने फेफड़ों को खुद ही डैमेज (5 Worst Foods for Lungs) कर रहे हैं। शराब पीने से ना सिर्फ लंग्स, बल्कि लिवर भी खराब होता है। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस का कारण बनते हैं एल्कोहल, सिगरेट का अधिक सेवन।

4/6

नमक से भी फेफड़े होते हैं खराब

यदि आप भोजन में नमक डालते हैं, बावजूद इसके ऊपर से भी नमक डालकर खाते हैं, तो यह फेफड़ों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, आपको प्रतिदिन 1500 से लेकर 2300 ग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। अधिक नमक का सेवन दिल के लिए भी खराब होता है। साथ ही ब्लड प्रेशर हाई होता है, स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है, किडनी और स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।  Also Read - Silent TB: क्या है बिना लक्षण वाला टीबी? क्या इसकी पहचान करने का कोई तरीका है?

5/6

फ्राइड फूड्स फेफड़ों के लिए हैं अनहेल्दी

आजकल के युवा बहुत अधिक तली-भुनी चीजें, स्नैक्स, जंक फूड्स जैसे पिज्जा, बर्गर, फ्रेच फ्राइज, मसालेदार चीजों का सेवन (Worst Foods for Your Lungs) करना पसंद करते हैं। ये सभी चीजें बढ़ती उम्र में फेफड़ों को नुकसान पहुंचा (Unhealthy foods for lungs) सकती हैं। इनके सेवन से लंग्स पर नकारात्मक असर पड़ता है। भोजन में अनहेल्दी फैट अधिक शामिल होगा, तो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होगा। इससे दिल की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। फ्राइड फूड्स अधिक खाने से वजन बढ़ने लगता है, जिससे सांस लेने की समस्या हो जाती है। इससे फेफड़ों को भी नुकसान (foods which is bad for lungs) पहुंचता है।

6/6

फेफड़ों को स्वस्थ रखने वाले फूड्स (Foods For Healthy Lung)

यदि आप फेफड़ों की बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में नियमित रूप से हल्दी, शहद, लहसुन, अंजीर, खुबानी, फैटी फिश, अखरोट, सेब, बेरिज, पुदीना, अदरक, ग्रीन टी, तुलसी (Tulsi) आदि को शामिल करें। प्रतिदिन 3 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप कुछ शारीरिक एक्टिविटी जैसे खूब हंसकर, गाकर भी अपने लंग्स को स्वस्थ बनाए (How to strengthen lungs) रख सकते हैं। प्रतिदिन डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के जरिए फेफड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है। (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हेल्थसाइट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किसी भी उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।)  Also Read - सिर में झनझनाहट क्यों होती है? डॉक्टर से समझिए कारण और बचाव के टिप्स