डायबिटीज में कौन सी सब्जी खानी चाहिए - Winter Vegetables For Diabetic Patients In Hindi
टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) आज एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। भारत की बड़ी आबादी डायबिटीज से पीड़ित है। इसलिए डायबिटीज के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। डायबिटीज से बचने के लिए तनाव मुक्त जीवन शैली, रेगुलर एक्सरसाइज और सही डाइट के साथ-साथ समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि टाइप टू डायबिटीज होने के बाद ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रख पाना बड़ा मुश्किल होता है। हालांकि जो लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं उनके लिए यहां हम सर्दियों की 5 सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नियमित सेवन से आपका ब्लड शुगर (Blood Sugar) कंट्रोल रहेगा साथ ही इससे होने वाली अन्य समस्याओं से भी आप बचे रहेंगे।
