ब्रेन पावर को कैसे बढ़ाएं?
याददाश्त और एकाग्रता में कमी के साथ-साथ सोचने और समझने की क्षमता में गिरावट आपके मस्तिष्क की कमजोरी का प्रमाण है। यह आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ देखने को मिलता है, जिसे कोई बदल नहीं सकता है, मगर इसमें सुधार जरूर किया जा सकता है। पोषण विशेषज्ञ भी इस बात पर जोर देते हैं कि आप अपने डाइट पैटर्न को बदलकर मस्तिष्क संबंधी विकारों को दूर कर अपने ब्रेन को मजबूत कर सकते हैं। आप वनस्पति स्रोतों और मछली से प्रोटीन प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं और संतृप्त वसा के बजाय स्वस्थ वसा जैसे जैतून का तेल इत्यादि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अध्ययनों की माने तो सबसे अच्छा ब्रेन फूड वही है जो आपके हृदय और रक्त वाहिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। आइए इस लेख में ब्रेन पावर को बढ़ाने वाले ऐसे 5 तरह के फूल के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।
