गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए पीएं फ्लेवर्ड वॉटर, इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पानी का स्वाद और न्यूट्रिशन

इन नेचुरल चीजों के गुण पानी में मिक्स होकर पानी की स्वाद को तो बढ़ाएंगे ही साथ ही पानी को अधिक हेल्दी भी बना देगें।(Tips for drinking more water in Summer)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 8, 2022, 9:21 PM

गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए पीएं फ्लेवर्ड वॉटर, इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पानी का स्वाद और न्यूट्रिशन photo icon1/5

गर्मियों में अधिक पानी पीने के उपाय

The summer season brings many changes with it. Special attention must be paid to summer food and beverages, which can lead to digestion problems. Today we will tell you about things we should include in our diet plan during the summer season.

गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए पीएं फ्लेवर्ड वॉटर, इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पानी का स्वाद और न्यूट्रिशन photo icon2/5

फ्लेवर्ड वॉटर क्या है ?

फ्लेवर्ड वॉटर लोगों को अधिक पानी पीने के लिए प्रोत्साहित करने का एक तरीका है जो इन दिनों भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब रेस्टोरेंट्स में लोगों को फ्लेवर्ड वॉटर की बोतल परोसी जाती है। वहीं, लोग ऑफिस जाते समय, कसरत करने या घर से बाहर निकलते समय फेल्वर्ड वॉटर की बोतल अपने साथ ले जाना पसंद करते हैं। पसंद के अनुसार लोग इसमें विभिन्न फल, हर्ब्स, सब्जियों, फूलों और आर्टिफिशियल स्वीटनर मिलाते हैं और उनका सेवन करते हैं।  Also Read - क्या होम्योपैथी गर्मी से जुड़ी थकान में मदद कर सकती है? डॉक्टर से समझें

गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए पीएं फ्लेवर्ड वॉटर, इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पानी का स्वाद और न्यूट्रिशन photo icon3/5

पानी में मिलाएं नींबू

चिलचिलाती गर्मियों में नींबू पानी पीने से बहुत राहत मिलती है। गर्मियों में अपनी पानी की बोतल में नींबू के कुछ टुकड़े डाल दें। पसंद के मुताबिक इसमें पुदीना, काला नमक या सेब के टुकड़े भी मिला सकते हैं। दिनभर में जब भी प्यास लगे तो इस बोतल से पानी निकालकर पी सकते हैं। नींबू गर्मियों में खराब मूड को बेहतर बनाता है, पेट को ठंडक देता है और इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए पीएं फ्लेवर्ड वॉटर, इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पानी का स्वाद और न्यूट्रिशन photo icon4/5

पुदीने की पत्तियां

मिंट फ्लेवर्ड वॉटर लोगों को गर्मियों ठंडक देने का काम करता है। इसके लिए पुदीने की ताजी पत्तियों को साफ करें और उसे तोड़कर एक लीटर पानी के साथ किसी बर्तन में रखें। कुछ घंटों बाद इसका सेवन कर सकते हैं। पुदीने में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के साथ बॉडी डिटॉक्सीफिकेशन में भी मदद करता है। गर्मियों में पुदीने का सेवन डाइजेस्टिव पॉवर भी बढ़ाता है।  Also Read - चूहों से दुनियाभर में फैलीं ये खतरनाक बीमारियां, करोड़ों की गई जान- जानें हर आउटब्रेक की कहानी डिटेल में

गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए पीएं फ्लेवर्ड वॉटर, इन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पानी का स्वाद और न्यूट्रिशन photo icon5/5

दालचीनी और लौंग

ये दोनों ही मसाले अपने स्ट्रॉन्ग फ्लेवर और बेहतर स्वाद के लिए जाने जाते हैं। इन दोनों ही मसालों में विभिन्न पोषक तत्वों के अलावा एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल तत्व मौजूद होते हैं जो इंफेक्शन और वायरल बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखने की क्षमता बढ़ाती है। साथ ही डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और फैट बर्निंग प्रोसेस भी बूस्ट होता है।

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source