hamburger icon
A
Read in English

इन साधारण तरीकों से बिना डायटिंग के कम कर सकते हैं फैट

इसके लिए कोई बहुत बड़े डायट प्लाअन की जरूरत नहीं है, बस डेली डायट में छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखें तो हम भी अपने शरीर से अनावश्य क फैट बर्न सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : March 1, 2019, 12:23 PM

इन साधारण तरीकों से बिना डायटिंग के कम कर सकते हैं फैट photo icon1/6

Low-fat-diet

बहुत सारी ऐसी डायट मिस्टेलक्सर होती हैं जिनका हमें पता भी नहीं होता। असल में अपने हर रोज के खानपान के प्रति हम इतने ज्या‍दा लापरवाह होते हैं कि हमे मालूम ही नहीं होता कि हम कितना ज्याशदा अनावश्य क फैट अपने शरीर में जमा करते जा रहे हैं। इसके लिए कोई बहुत बड़े डायट प्लाहन की जरूरत नहीं है, बस डेली डायट में छोटी-छोटी चीजों का ध्या।न रखें तो हम भी अपने शरीर से अनावश्यरक फैट बर्न सकते हैं।

इन साधारण तरीकों से बिना डायटिंग के कम कर सकते हैं फैट photo icon2/6

Skimmed-milk

पिएं कम वसा वाला दूध – अगर आप बहुत ज्याादा शारीरिक श्रम नहीं करते हैं तो स्किम्ड दूध यानी बिना वसा वाला दूध पीना आपके लिए सही है। जिसमें से सभी क्रीम को हटा दिया जाता है। इसमें वसा की मात्रा 0.1 फीसदी होती है। आप इसे पी सकते हैं या इसे अपने अनाज के साथ या स्मूदी में मिला सकते हैं।  Also Read - मुंह का कैंसर समय पर पहचानने से हो सकता है पूरी तरह ठीक, जानें शुरुआती लक्षण

इन साधारण तरीकों से बिना डायटिंग के कम कर सकते हैं फैट photo icon3/6

Cooking-oil

कुकिंग ऑयल - देसी घी या रिफाइंड तेल में अपने भोजन को पकाने से आपके भोजन में अनावश्यक संतृप्त वसा पैदा होती है, जो धमनियों को रोक सकती है और वजन बढ़ने के जोखिम को बढ़ाते हुए आपके खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ा सकती है। इसकी संतुलित मात्रा का ही प्रयोग करें।

इन साधारण तरीकों से बिना डायटिंग के कम कर सकते हैं फैट photo icon4/6

Egg-whites

व्हाइट एग खाएं - जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है, वे बिना अंडे की जर्दी वाले भोजन का विकल्प चुन सकते हैं। कई लोगों का मानना है कि अंडे की जर्दी मोटा करने वाली होती है। वास्तव में, यह विटामिन डी (vitamin D) और कोलीन (choline) जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरा होता है। इसलिए इसे आहार में शामिल करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।  Also Read - बच्चे की तेज सांसें कब बन सकती हैं खतरे की घंटी? जानिए किन लक्षणों को नहीं करना चाहिए इग्नोर

इन साधारण तरीकों से बिना डायटिंग के कम कर सकते हैं फैट photo icon5/6

Fruits-and-vegetables

सब्जियों को करें शामिल - अपने आहार में अधिक से अधिक प्रोटीन और फाइबर युक्त सब्जियां, नट्स, फल आदि को शामिल करने की कोशिश करें। प्रोटीन और फाइबर दोनों ही पेट भरा होने की भावना देते हैं। क्योंकि वे पचने में थोड़ा समय लेते हैं और पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। सब्जियां, अनाज, मौसमी फल और नट्स प्रोटीन के कुछ बेहतरीन स्रोत हैं, जिन्हें आपको अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए।

इन साधारण तरीकों से बिना डायटिंग के कम कर सकते हैं फैट photo icon6/6

Lean-meat

लीन मीट – वजन घटाने के लिए बेहतर है कि आप रेड मीट न खाएं और इसके बदले मुर्गी या मछली जैसे लीन मीट का विकल्प चुनें, क्योंकि इनमें हाई प्रोटीन होता है और वसा और खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।  Also Read - दाएं ब्रेस्ट में हल्का सा दर्द क्यों महसूस होता है? कब घबराने की होती है जरूरत