नॉन-वेज को हाथ भी नहीं लगाते ये स्टार्स
Celebrities eating vegetarian diet: वेजिटेरियन या वीगन डाइट इन दिनों दुनियाभर में एक डाइट ट्रेंड बन गया है। शाकाहारी डाइट खाना ना केवल पर्यावरण के लिहाज से अच्छा है बल्कि, यह आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है। शाकाहार की बात होती है तो अक्सर कहा जाता है कि इससे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्राप्त नहीं होते और वेजिटेरियन खाना खाने वाले लोगों में कमजोरी भी अधिक देखी जाती है। लेकिन, बॉलीवुड के कुछ बड़े स्टार्स केवल वेजिटेरियन डाइट लेते हैं और उनकी फिटनेस और मस्कुलर बॉडी ही उनकी पहचान है। यहां पढ़ें ऐसे ही बी-टाउन सेलेब्स के बारे में जो खाते हैं शुद्ध शाकाहारी खाना।
