ये है वे पांच सुपरफूड, जो बढ़ाते हैं प्लेटलेट्स काउंट

प्लेटलेट्स छोटी रक्त कोशिकाएं होती हैं, जो शरीर में रक्तस्राव को रोकने में मदद करती हैं। इनमें कमी आने का अर्थ है स्‍वास्‍थ्‍य के लिए गंभीर जोखिम।

Written by Yogita Yadav | Updated : February 18, 2019 2:05 PM IST

1/6

Superfood-blood

कम प्लेटलेट काउंट एक स्वास्थ्य विकार है, जिसमें आपका ब्लड प्लेटलेट सामान्य से कम होता है। प्लेटलेट्स छोटे रक्त कोशिकाएं होती हैं, जो शरीर में रक्तस्राव को रोकने में मदद करती हैं। कुछ ऐसे सुपरफूड भी हैं जो ब्लरड में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जरूरी है कि आप भी अपने दैनिक आहार में इन सूपरफूड्स को शामिल करें।

2/6

Beetroot-blood-platelets

चुकंदर - क्या आपने चुकन्दर का जूस पिया है। यह शरीर में रक्त को बढ़ाने के काम आते हैं। चुकन्दर प्लेटलेटों के फ्री रेडिकल डैमेज को रोकता है और इसकी संख्या में वृद्धि करने में मदद करता है। Also Read - गलती से कीड़े वाला फल या सब्जी खाने से बॉडी में क्या होगा? क्या कोई बड़ी बीमारी हो सकती है?

3/6

Lemon-blood-platelets

नींबू - नींबू हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन सी प्रदान करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक विटामिन सी प्लेटलेट काउंट में सुधार करने में मदद करता है। यह प्लेटलेट्स के फ्री रेडिकल डैमेज को रोकने के लिए बहुत उपयोगी है।

4/6

Papaya-benefits-blood-platelets

पपीता - 2009 में किए गए एक शोध के अनुसार, पपीता और इसके पत्ते दोनों हमारे शरीर में प्लेटलेट कांउट बढ़ाने में बहुत ही मदद करते हैं। आप पपीता का उपभोग कर सकते हैं और हर दिन पतीते के पत्तों का रस भी पी सकते हैं। यह आप तब तक करेंगे जब तक आप आपका प्लेटलेट कांउट सामान्य नहीं हो जाता। Also Read - चेहरे पर घी लगाने से क्या होता है? जानें Ghee त्वचा को कैसे बनाता है सॉफ्ट-शाइनी

5/6

Pumpkin-blood-platelets

कद्दू – फाइबर, पोटेशियम, और विटामिन सी से भरपूर कद्दू हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। कद्दू में मौजूद पोषक तत्व प्रभावी रूप से प्रोटीन का उत्पादन करने में सहायक होते हैं, जो प्लेटलेट्स के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कद्दू में विटामिन ए होता है, जो हमारे शरीर में प्लेटलेट्स के उत्पादन में मदद करता है। इसलिए, कद्दू और उसके बीज की नियमित सेवन से प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में हमारी सहायता करते हैं।

6/6

Spinach-blood-platelets

पालक – पालक का नियमित सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। नियासिन, जिंक प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के, थियामिन, विटामिन बी 6, फोलेट, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, तांबा और मैंगनीज से भरपूर पालक चोट और बहते रक्त की रोकथाम में बहुत ही काम आता है। पालक के जूस का दैनिक सेवन से ब्लड की प्लेटलेट कांउट में तेजी से सुधार हो सकता है। Also Read - डिलीवरी के बाद आयुर्वेद के अनुसार महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जानें