hamburger icon
A
Read in English

मां बनने के बाद ब्रेस्ट में नहीं बन रहा दूध? डाइट में शामिल करें दूध बढ़ाने वाले ये 6 फूड

Breast Milk Increase Food in Hindi: अगर आप एक ब्रेस्ट फीडिंग मां हैं और दूध का उत्पादन प्राप्त मात्रा में नहीं हो रहा है तो आप इन चीजों को अपनी डाइट में एड कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : July 23, 2023, 5:46 PM

मां बनने के बाद ब्रेस्ट में नहीं बन रहा दूध? डाइट में शामिल करें दूध बढ़ाने वाले ये 6 फूड photo icon1/7

क्या खाने से मां का दूध ज्यादा होता है? (Breast Milk Increase Food In Hindi)

अगर आप हाल ही में मां बनी हैं तो बच्चे को दूध पिलाना आपकी इस समय की सबसे मुख्य जिम्मेदारी है। आज कल बहुत सारी महिलाएं इस समस्या से परेशान हैं की उनके बच्चे को पर्याप्त दूध नहीं मिल पाता है और वह भूखे ही रह जाते हैं। यह समस्या वाकई में काफी चिंतित करने वाला है। ऐसा कई बार शरीर में हार्मोन की कमी की वजह से भी होता है। इस स्थिति में आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड एड कर सकती हैं जो ज्यादा दूध के उत्पादन होने के मदद करते हैं। यह फूड प्रोलेक्टिन हार्मोन का लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए जान लेते हैं इन फूड के बारे में।

मां बनने के बाद ब्रेस्ट में नहीं बन रहा दूध? डाइट में शामिल करें दूध बढ़ाने वाले ये 6 फूड photo icon2/7

सौंफ के बीज

सौंफ के बीजों का सेवन करने से भी शरीर में दूध का उत्पादन बढ़ता है। इन बीजों में एस्ट्रोजन जैसे गुण होते हैं जो ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए इनको खाना खाने के बाद या खाना खाने के दौरान जरूर खाएं। सौंफ खाने के कई सारे तरीके होते हैं। Also Read - मानसून के लिए बेस्ट हैं ये 4 ड्रिंक्स, बढ़ेगी इम्यूनिटी और मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

मां बनने के बाद ब्रेस्ट में नहीं बन रहा दूध? डाइट में शामिल करें दूध बढ़ाने वाले ये 6 फूड photo icon3/7

शतावरी

शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी होती है। यह आपके शरीर में दो हार्मोन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करती है और वह दो हार्मोन प्रोलैक्टिन और कोर्टिकोएड हैं। यह दो हार्मोन ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा और गुणवत्ता दोनों को ही सुधारने में सहायक होते हैं। इसलिए इनका सेवन करने से नई मां को काफी लाभ मिल सकता है।

मां बनने के बाद ब्रेस्ट में नहीं बन रहा दूध? डाइट में शामिल करें दूध बढ़ाने वाले ये 6 फूड photo icon4/7

गोंद

अक्सर जब महिला की डिलिवरी होती है तो बहुत सारे देसी परिवारों में उनके लिए गोंद के लड्डू बनाए जाते हैं। इसके पीछे भी कई कारण होते हैं। इसमें फाइटो एस्ट्रोजन होते हैं जो शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के तरह ही दिखते हैं और उनकी जगह ले लेते हैं। एस्ट्रोजन मेमोरी ग्लैंड को प्रमोट करने वाला हार्मोन है और ऐसा होने की वजह से दूध का उत्पादन बढ़ता है। इन लड्डुओं का सेवन करने से शरीर में एनर्जी भी मिलती है।  Also Read - क्या दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करने वालों को भी प्रोटीन चाहिए, अगर हां तो फिर कितना?

मां बनने के बाद ब्रेस्ट में नहीं बन रहा दूध? डाइट में शामिल करें दूध बढ़ाने वाले ये 6 फूड photo icon5/7

अजवाइन

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं आप चाहें तो खाने में तड़का भी लगा सकते हैं अजवाइन में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है जो हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है साथ ही अजवाइन खाने से हमारे पेट संबंधित समस्याएं भी दूर होती है।

मां बनने के बाद ब्रेस्ट में नहीं बन रहा दूध? डाइट में शामिल करें दूध बढ़ाने वाले ये 6 फूड photo icon6/7

नट्स

कच्चे नट्स का सेवन करना भी आपके लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। यह दूध के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इन नट्स में बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट जैसे नट्स का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में हेल्दी फैट मिलता है जो आपको एनर्जी प्रदान करता है और आपको बीमारियों से दूर रखता है।  Also Read - रोजाना 10 हजार कदम चलना सिर्फ एक अच्छी आदत है या एक्सरसाइज? क्या इससे वजन कम हो सकता है?

मां बनने के बाद ब्रेस्ट में नहीं बन रहा दूध? डाइट में शामिल करें दूध बढ़ाने वाले ये 6 फूड photo icon7/7

मेथी के बीज

मेथी के बीजों का सेवन करने से भी दूध का उत्पादन होने में मदद मिलती है। इनका सेवन करने से और भी कई लाभ जैसे एलडीएल लेवल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल में कमी आती है और दिल की सेहत में भी सुधार देखने को मिलता है।