टमाटर का सेवन किसे नहीं करना चाहिए? - Who Should Not Eat Tomatoes In Hindi
टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर रसोई में किया जाता है। सब्जी, सलाद, सूप और चटनी बनाने के लिए टमाटर का प्रयोग किया जाता है। टमाटर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा, टमाटर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा टमाटर खाने के कई नुकसान भी हैं? जी हां, कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों को टमाटर न खाने की सलाह दी जाती है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को टमाटर नहीं खाना चाहिए और इसके क्या नुकसान हैं?