हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत रहने के डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, हमेशा रहेंगे तंदुरुस्त

स्वस्थ रहने के लिए शरीर को पोषक तत्व मिलना बेहद आवश्यक है। इसलिए आहार में ऐसे फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है, जो आपको खास न्यूट्रिएंट्स प्रदान करे। यहां कुछ प्रमुख पोषक तत्वों के बारे में बताया गया है, जो आपके शरीर को रोगमुक्त रखते हैं:

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated: February 2, 2022, 5:31 PM

हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत रहने के डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, हमेशा रहेंगे तंदुरुस्त photo icon1/6

प्रोटीन

यह शरीर की हर एक कोशिका को बनाने में मदद करता है। हमारे शरीर की मांसपेशियों, हड्डियों, हार्मोन और यहां तक कि एंटीबॉडीज को बनने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है। अंडे तो प्रोटीन का प्रचुर स्रोत हैं ही साथ ही आप चने, कॉटेज चीज, क्विनोआ, दही, मूंगफली और बादाम आदि को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, जिससे आपके शरीर को अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन मिलते हैं।

हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत रहने के डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, हमेशा रहेंगे तंदुरुस्त photo icon2/6

जिंक

शरीर को अच्छी ग्रोथ देने के लिए हर बच्चे को आहार के माध्यम से पर्याप्त जिंक मिलना बेहद जरूरी है। साथ ही जिंक इम्यून सेल्स बनाता है, जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मीट को जिंक का सर्वश्रेष्ठ स्रोत माना जाता है। हालांकि, यदि आप शाकाहारी हैं, तो भी चिंता करने की बात नहीं है चने, दाल व फलियों (बीन्स) में भी प्रचुर मात्रा में जिंक पाया जाता है। Also Read - कहीं आपके दूध में डिटर्जेंट तो नहीं! FSSAI ने बताया शुद्ध दूध पहचानने का तरीका

हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत रहने के डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, हमेशा रहेंगे तंदुरुस्त photo icon3/6

कैल्शियम

यदि तंदुरुस्त रहना है, तो हड्डियां मजबूत होनी बहुत जरूरी हैं और यदि दांत स्वस्थ रहेंगे तभी आपके शरीर को संपूर्ण पोषक तत्व मिल पाएंगे। हड्डियों औंर दांतों दोनों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम जरूरी है। इतना ही नहीं मांसपेशियों और तंत्रिकाओं को अपना काम ठीक से करने के लिए भी कैल्शियम की आवश्यकता पड़ती है। आप दूध, दही और चीज जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। साथ ही हरी सब्जियों और टोफू जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करके भी शरीर की कैल्शियम की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत रहने के डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, हमेशा रहेंगे तंदुरुस्त photo icon4/6

सेलेनियम

यह भी शरीर के लिए खास पोषक तत्व है, जो थायराइड को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है। साथ ही प्रजनन क्रियाओं के लिए भी सेलेनियम की आवश्यकता पड़ती है। दूध और दही सेलेनियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसके अलावा पालक, केला, दाल और काजू आदि भी सेलेनियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। Also Read - विटामिन डी की कमी होने पर हार्ट से जुड़ी किन बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है?

हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत रहने के डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, हमेशा रहेंगे तंदुरुस्त photo icon5/6

विटामिन

आंख, त्वचा, बाल, पेट, फेफड़े और यहां तक की प्रतिरक्षा प्रणाली को शक्तिशाली बनाने के लिए शरीर को विटामिन मिलना जरूरी है। शरीर को विटामिन देने के लिए आप रंगीन फलों व सब्जियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूत रहने के डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 पोषक तत्व, हमेशा रहेंगे तंदुरुस्त photo icon6/6

तरल पदार्थ

सभी बॉडी फंक्शन को सामान्य रूप से काम करने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ होने जरूरी हैं। तरल पदार्थ शरीर के जोड़ों में चिकनापन रखते हैं, शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखते हैं और साथ ही तरल पदार्थों से सोडियम, पोटेशियम और क्लोराइड जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिलते हैं। हालांकि, यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या है, तो अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें। Also Read - Skin Type के अनुसार सही फेस वॉश ना लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source