शरीर में आयरन की कमी से जूझ रही हैं तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड, थकान और कमजोरी तुरंत होगी दूर

शरीर में आयरन को बढ़ाने के लिए कुछ उपाय हम आपको यहां बता रहे हैं, आइये विस्तार से जानते हैं.

Written by Atul Modi | Published : October 10, 2023 8:01 PM IST

1/6

शरीर में आयरन बढ़ाने के लिए उपाय - Ayurvedic Remedies To Improve Iron Level

आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। शरीर में खून की कमी को दूर करने और रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता, जिससे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर रक्त पहुंचाने का काम करता है, जो सभी अंगों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है कि आप शरीर में आयरन के सामान्य स्तर को बनाए रखें। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों के शरीर में आयरन की कमी बहुत आम हो गई है। इसके कारण ज्यादातर खून की कमी या एनीमिया की स्थिति से लोग पीड़ित हो रहे हैं। यह स्थिति पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर शरीर में खून की कमी से बचने और आयरन के स्तर में सुधार करने के लिए क्या कर सकते हैं? आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ ऐसे प्राकृतिक फूड्स और उपाय बताए हैं, जिनकी मदद से आप प्राकृतिक रूप से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

2/6

1. चुकंदर और गाजर खाएं

ये दोनों ही फूड्स आयरन भरपूर मात्रा में होता है। शरीर में आयरन बढ़ाने के लिए एक ब्लेंडर में लगभग एक कप उबले हुए चुकंदर और गाजर काटकर डालें। इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अब एक छलनी की मदद से इसका रस छानकर एक बर्तन में निकाल लें। इस रस में नींबू का रस निचोड़ें और सेवन करें। नींबू में विटामिन सी होता है, जो आयरन के स्तर में सुधार करने में मदद करता है। इस रस को रोज नियमित सेवन करें। इसके अलावा, आप चाहें तो गाजर और चुकंदर को सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

3/6

2. मोरिंगा का सेवन करें

मोरिंगा की पत्तियां में आयरन, विटामिन ए, सी और मैग्नीशियम आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। रोज सुबह खाली पेट घी या शहद के साथ 1 चम्मच मोरिंगा पत्ती का पाउडर लें। लेकिन गर्मियों के मौसम में मोरिंगा इसके सेवन से बचें।

4/6

3. खजूर, अंजीर और किशमिश खाएं

इन ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण आयरन के साथ ही मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन सी और ए से भरपूर होता है। इनका लाभ लेने के लिए आप नाश्ते में या नाश्ते के साथ आप 2-3 रात भर भिगोए हुए खजूर, 2 अंजीर और एक बड़ा चम्मच किशमिश ले सकते हैं, जो आपको इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने के साथ ही भरपूर आयरन भी देगा। Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट

5/6

4. व्हीटग्रास का सेवन करें

यह बीटा-कैरोटीन, विटामिन के, फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर, विटामिन सी, के बी विटामिन का एक बेहतरीन स्रोत है, यह शरीर में आयरन और खून की मात्रा बढ़ाने के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। रोज सबसे सुबह पहले 1 चम्मच (3-5 ग्राम) व्हीटग्रास पाउडर का सेवन करने से आपको हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ ही इम्यूनिटी में सुधार करने में भी मदद मिलेगी।

6/6

5. तिल के बीज खाएं

इन छोटे सफेद और काले बीजों में  आयरन, कॉपर, जिंक, सेलेनियम और विटामिन बी 6, फोलेट और ई जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। शरीर में आयरन बढ़ाने के लिए लगभग 1 बड़ा चम्मच काले तिल लें और इन्हें ड्राई रोस्ट करें। इनमें एक चम्मच शहद और घी मिलाएं। इसका लड्डू बनाएं और रोज खाएं। Also Read - इमरान खान की दाईं आंख की 85% रोशनी खत्म, क्या वाकई खतरे में है पाकिस्तान के पूर्व पीएम की सेहत?