अधिक शुगर वाले फल
फल खाना सभी को पसंद होता है क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं और इनमें काफी सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल, विटामिन होते हैं जो आपकी सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं। लेकिन अगर आप वजन कम कर रहे हैं या फिर आपको डायबिटीज है तो आपको कुछ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह आपकी ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) और आपके वजन को बढ़ा सकते हैं। जी हां आज हम लाएं हैं 5 ऐसे फलों की लिस्ट जिनमें सबसे अधिक शुगर पाई जाती है।