महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 4 न्यूट्रिएंट्स, 30 की उम्र पार करते ही डाइट में जरूर करें शामिल

कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है, इसलिए जिन महिलाओं को अर्थराइटिस की समस्या होती हैं, उन्हें अपने आहार में कैल्शियम जरूर लेना चाहिए।

Written by Anshumala | Published : May 23, 2019 4:02 PM IST

1/5

Essential Nutrients For Women 1

महिलाओं के शरीर में बहुत सी ऐसी समस्याएं होती हैं, जिससे निजात पाने के लिए उन्हें पोषक तत्वों को जरूरत पड़ती है। अगर वो अपने आहार में मिनरल, कैल्शियम के अलावा अन्य पोषक तत्वों का सेवन करती हैं, तो उन्हें अपने शरीर में हो रही समस्या से लड़ने की ताकत मिलेगी। इसके अलावा पोषक तत्वों का सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे और साथ ही इंफेक्शन से भी बचेगा। पोषक तत्व महिलाओं के पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। इसके अलावा इससे शरीर को ऊर्जा और ताकत भी मिलती है। जानें, वो कौन से पोषक तत्व होते हैं, जिनका सेवन करना महिलाओं के लिए आवश्यक होता है।

2/5

Essential Nutrients For Women 2

आयरन: आयरन ब्लड सेल्स के लिए बहुत जरूरी होता है और ये पीरियड्स के दौरान बहुत आवश्यक होता है। अगर किसी महिला के आहार में आयरन की कमी होती है तो उसकी वजह से एनिमिया की समस्या भी हो सकती है और जिन्हें एनिमिया की समस्या होती है उन्हें अक्सर खकान महसूस होती है। अंडा, फिश और हरी सब्जियों में आयरन पाया जाता है। Also Read - बच्चों के लंच में गलती से भी पैक नहीं की जानी चाहिए ये 5 चीजें, ऐसा करके खुद कर रहे बीमार

3/5

Essential Nutrients For Women 3

फॉलिक एसिड: गर्भवति महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड बहुत फायदेमंद होता है। इससे महिलाओं के लेबर पेन से भी राहत मिलती है और साथ ही इससे बच्चे का विकास भी अच्छा होता है। इसके अलावा फॉलिक एसिड अपने आहार में लेने वाली गर्भवति महिलाओं के शरीर में रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन अच्छा होता है। एवोकाडो में फॉलिक एसिड पाया जाता है।

4/5

Essential Nutrients For Women 4

कैल्शियम: कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है, इसलिए जिन महिलाओं को अर्थराइटिस की समस्या होती हैं, उन्हें अपने आहार में कैल्शियम जरूर लेना चाहिए। इससे जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन से भी राहत मिलती है। दूध, ब्रोकली और बादाम में कैल्शियम पाया जाता है। Also Read - Gas After Eating: खाना खाने के बाद तुरंत बाद गैस होने लगती है, तो पिएं ये 4 होममेड ड्रिंक्स

5/5

Essential Nutrients For Women 5

प्रोटीन: प्रोटीन का सेवन करना महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है और साथ ही मांसपेशियों को भी ताकत प्रदान करता है। इसके अलावा प्रोटीन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और मेटाबॉलिज्म रेट को नियंत्रित रखता है। दाल, चिकेन और अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है।