
विटामिन बी12 की कमी है गम्भीर समस्या
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 ब्रेन हेल्थ के लिए सबसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स में से एक है। इसके अलावा यह रेड ब्लड सेल्स (Red Blood Cells) और नर्व टिश्यूज (Nerve Tissues) के निर्माण और उनकी मरम्मत जैसे कामों में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है। इसीलिए, यह बच्चों से लेकर वयस्कों के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व बन जाता है। हालांकि, यह एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी अधिक लोगों में दिखायी देती है। जब शरीर पर्याप्त मा्त्रा में विटामिन बी12 को सोख नहीं पाता तो ऐसे में शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है। ( Vitamin B12 Deficiency Causes In Hindi.)