सूरजमुखी के बीज के नुकसान
Sunflower Seeds Side Effects in Hindi: सूरजमुखी के फूल (Sunflower) देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उससे कहीं ज्यादा इस फूल के बीज (Sunflower Seeds) स्वास्थ्यकर होते हैं। सूरजमुखी के बीजों के फायदों (Sunflower Seeds Benefits) के बारे में बात करें तो यह शरीर की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फोलेट, विटामिन ई, विटामिन बी-1, बी-6, कॉपर, मैगनीज आदि जरूरी मिनरल्स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी सेहत को दुरुस्त रखकर आपको कई रोगों से बचाने का काम करते हैं। इसे एक कारगर औषधि के रूप में जाना जाता है। इसके बीजों को सुखाकर तेल निकाला जाता है। बीजों को खाया भी जाता है। दिल, कैंसर, डायबिटीज, दिमाग, कोलेस्ट्रॉल, हड्डियों, सूजन, त्वचा, बाल आदि से संबंधित समस्याओं के होने की संभावनाओं को कम करती है। हालांकि, फायदों के साथ ही सूरजमुखी के बीजों के थोड़े बहुत नुकसान (Sunflower Seeds Side Effects in hindi) भी होते हैं, जिन्हें आज हम इस लेख में जानेंगे।
