गर्म खाना खाने के नुकसान
Eating hot food side effects: दिनभर की थकान के बाद गर्मागर्म खाना मिल जाए या बरसात में भीगने के बाद गर्म सूप या खिचड़ी कोई आपके सामने अगर परोस दे तो इससे आपका मूड अच्छा हो जाता है। इससे ना केवल दिन भर की थकान तुरंत दूर हो जाती है बल्कि, इससे आपको बेहतर महसूस होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपको हमेशा हल्की गर्म चीजें ही खानी चाहिए। अगर आप बहुत गर्म खाना खाते हैं तो इससे आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है।