दूध वाली चाय पीने के हैं कई नुकसान
Milk Tea Side Effects: दूध ज्यादा पानी कम, दूध ज्यादा चीनी कम या मलाई वाली चाय, अलग-अलग लोगों को आपने चाय की दुकान पर चाय का ऑर्डर देते यह सब सुना ही होगा। अदरक-इलायची के साथ दूध वाली चाय पीकर लोगों का मन प्रसन्न हो जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दूध वाली चाय पीना आपकी हेल्थ के ठीक नहीं। स्वादिष्ट चाय की चुस्कियां लेते समय लोग यह नहीं समझ पाते कि जो चाय वो पी रहे हैं, वह उनके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है। आइए जानें दूध वाली चाय पीने से हेल्थ पर किस तरह बुरा असर पड़ सकता है। (Milk Tea Side Effects For Health In Hindi)