Eating Habits: रात में खाने के तुरंत बाद सोना इन गंभीर बीमारियों का बना सकता है शिकार

Side Effects of Sleeping after Eating: यदि आपको भी है रात में खाने के तुरंत बाद सोने की आदत, तो हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार...

Written by Anshumala | Published : January 3, 2021 10:05 PM IST

1/5

Side Effects Of Sleeping Right After Eating

sleeping after eating side effects: आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि लोगों को ना खाने का वक्त मिलता है और ना ही सही से सोने (eating habits side effects in hindi) का। ऐसे में कई शारीरिक समस्याएं शरीर को घेरने लगती हैं। सुबह जल्दी बिना नाश्ता किए ऑफिस भागना और रात में देर से घर आने के बाद फटाफट खाते (late night eating habits) ही सो जाना। ये आदत सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती (dinner karte hi sone ke nuksan in hindi) है। क्या आप जानते हैं कि खाना खाते ही सोना कितना नुकसानदायक (Sleeping after eating) हो सकता है? यदि आप भी हर दिन ऐसा ही करते हैं, तो जान लें खाना खाते ही सोने की आपकी ये आदत आपको कौन सी शारीरिक समस्याएं (Side effects of sleeping after eating in hindi) दे सकती हैं....

2/5

Sleeping Right After Eating Can Cause Heart-burn & Acidity

डिनर करते ही सोने से गैस और सीने में जलन की शिकायत- यदि आप देर रात ऑफिस से लौटते ही खाना खाते हैं और सीधा बिस्तर पर पड़ जाते हैं, तो इस आदत को जितनी जल्दी हो सुधार लें। यदि आपको हर दिन ऑफिस में लेट होता है, तो आप वहीं डिनर कर लें। रात में खाने के बाद सोते ही गैस, सीने में जलन की समस्या को बढ़ा सकता (Side effects of sleeping right after eating) है। दरअसल, जब आप खाते ही सो जाते हैं, तो इससे पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। खाना जल्दी नहीं पचता है। खाते ही शरीर खाने को पचाने का काम शुरू कर देता है। खाना पचाने की प्रक्रिया के दौरान आंत एसिड का निर्माण करता है। खाते ही सोने से एसिड पेट से फूड पाइप और फेफड़ों तक पहुंच जाता है, जिससे जलन और गैस (Acidity) की समस्या शुरू हो जाती है। Also Read - Women Health: महिलाओं को कौन से 5 टेस्ट साल में एक बार जरूर कराने चाहिए?

3/5

Sleeping Right After Eating Can Lead To Indigestion

खाते ही सोने से नहीं पचता है खाना- खाना खाकर तुरंत सो जाने से भोजन अच्छी तरह से नहीं पचता है। सोने के बाद शरीर के कई अंग स्थिर हो जाते हैं और पाचन क्रिया में भी बाधा (raat me khate hi sone ke nuksan) आती है। इससे खाना सही से नहीं पचता है। ऐसे में सुबह उठने के बाद भी आपका पेट भरा हुआ महसूस (Side effects of sleeping after eating in hindi) होता है और आप ऑफिस बिना नाश्ता किए ही चले जाते हैं। लेकिन, हर दिन नाश्ता स्किप करना भी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

4/5

Sleeping Right After Eating Can Cause Diabetes

रात में खाते ही सोने से डायबिटीज के हो सकते हैं शिकार- जब आप खाते हैं, तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ता है। जब खाते ही सो जाते हैं, तो शुगर शरीर में सही तरह से इस्तेमाल नहीं होता। इससे शुगर खून में घुलने लगता है, जिससे रक्त में शुगर लेवल हाई होने लगता है। इससे आप एक दिन डायबिटीज से ग्रस्त हो सकते हैं। Also Read - थायराइड का डेंजर लेवल कितना है? डॉक्टर से जानिए कब होता है ये खतरनाक

5/5

Sleeping Right After Eating Can Disturb Your Sleep

sleeping right after eating can Disturb your sleep