चिकन का अधिक सेवन हो सकता है नुकसानदायक
Chicken Side Effects in Hindi: वेज से ज्यादा नॉनवेज खाने वालों की संख्या है। रेड मीट, चिकन (Chicken), मछली, सी फूड आदि नॉनवेज आइटम्स की मांग दुनियाभर में खूब है। इनमें से सबसे ज्यादा लोग चिकन खाते हैं। दरअसल, चिकन से तरह-तरह की खाने की चीजें बनाई जा सकती हैं। ढेरों रेसिपीज हैं इसकी। चिकन खाना हेल्दी (Chicken Benefits in Hindi) भी है। चिकन में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी5, बी6, डी, नियासिन, बीटा कैरोटीन, क्रिएटिन, लाइकोपिन, आयरन, जिंक आदि महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए अलग-अलग तरीके से लाभ पहुंचाता है। हालांकि, कुछ लोगों को हर दिन चिकन चाहिए। बिना इसके उनका भोजन हजम नहीं होता है। इस तरह की आदत आपमें भी है, तो ऐसा करना आपके लिए बेहद नुकसानदायक भी हो सकता है। प्रतिदिन या अत्यधिक चिकन खाना कई बार निन्म समस्याओं (Chicken khane ke nuksan in hindi) को भी जन्म दे सकता है। आइए जानते हैं, क्या-क्या शारीरिक नुकसान (Chicken Side Effects in Hindi) हो सकता है चिकन अधिक खाने से....