hamburger icon
A
Read in English

हेल्दी समझकर खा रहे हैं ढेर सारे खजूर तो हो जाएंगे बीमार, बढ़ जाएंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स

Khajoor khane ke nuksan-खजूर ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है क्योंकि इस फल में फाइबर से लेकर आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, खजूर खाने के कई नुकसान भी हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: March 6, 2025, 8:37 PM

हेल्दी समझकर खा रहे हैं ढेर सारे खजूर तो हो जाएंगे बीमार, बढ़ जाएंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon1/6

खजूर खाने के साइड-इफेक्ट्स

खजूर ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता है क्योंकि इस फल में फाइबर से लेकर आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन, खजूर खाने के कई नुकसान भी हैं।

हेल्दी समझकर खा रहे हैं ढेर सारे खजूर तो हो जाएंगे बीमार, बढ़ जाएंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon2/6

एलर्जिक रिएक्शन

जिन लोगों को एलर्जिक रिएक्शन की शिकायत होती है उनके लिए खजूर और छुहारे खाने के बाद कुछ साइड-इफेक्ट्स दिखायी दे सकते हैं। खजूर खाने से शरीर में खुजली और एक्जिमा जैसी परेशानियां हो सकती हैं।  Also Read - Khajoor Benefits: सर्दियों के मौसम में क्यों खाने चाहिए खजूर, देखिये ये वीडियो !

हेल्दी समझकर खा रहे हैं ढेर सारे खजूर तो हो जाएंगे बीमार, बढ़ जाएंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon3/6

डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है

खजूर में डाइटरी फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम से नुकसान होता है। डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ने से पेट में गैस बनने, डायरिया और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

हेल्दी समझकर खा रहे हैं ढेर सारे खजूर तो हो जाएंगे बीमार, बढ़ जाएंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon4/6

दांतों में सड़न

बहुत अधिक मात्रा में खजूर खाने से आपकी ओरल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। दांतों में कैविटी और सड़न जैसी समस्याएं खजूर खाने की वजह से हो सकती है। नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होने के कारण खजूर दांतों और गम्स को नुकसान पहुंचाता है।  Also Read - आई फ्लू से बचने के लिए ना अपनाएं ये घरेलू नुस्खे! इन लोगों को है ज्यादा खतरा!

हेल्दी समझकर खा रहे हैं ढेर सारे खजूर तो हो जाएंगे बीमार, बढ़ जाएंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon5/6

डायबिटीज में नुकसानदायक

ऐसे लोग जिन्हें डायबिटीज की बीमारी होती है उन्हें भी खजूर का सेवन संभलकर करना चाहिए। खजूर खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसीलिए, डायबिटीज के मरीजों को खजूर का सेवन बहुत संभलकर करना चाहिए।

हेल्दी समझकर खा रहे हैं ढेर सारे खजूर तो हो जाएंगे बीमार, बढ़ जाएंगी ये हेल्थ प्रॉब्लम्स photo icon6/6

बढ़ सकता है वजन

खजूर के फल में नेचुरल शुगर होती है जो इसे मीठा स्वाद देती है। वहीं, खजूर एक हाई-कैलोरी फूड भी है। खजूर खाने से शरीर का वजन बढ़ सकता है। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  Also Read - घर से मच्छर भगाने वाली कॉइल है सेहत के नुकसानदायक, इस्तेमाल करने से पहले जानें इसके बारे में