अधिक गर्म पानी पीते हैं, तो जान लें इसके ये 5 नुकसान
Side Effects Of Hot Water in Hindi: पानी पीना बहुत जरूरी है, लेकिन सेहत के लिए नॉर्मल पानी पीना कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है ठंडा और गर्म पानी (Hot Water) पीने के मुकाबले। अक्सर लोग वजन कम करने के लिए गर्म पानी का सेवन करते हैं। कुछ लोग हल्के गर्म पानी में शहद या फिर नींबू मिलाकर भी पीते हैं। कगले में दर्द, खराश, सर्दी-खांसी में भी गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन अधिक गर्म पानी पीना भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कुछ लोग कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए भी सुबह गर्म पानी पीते हैं। लेकिन अधिक गर्म पानी पीने से सेहत को होने वाले नुकसान (Garm Pani peene ke Nuksan) को भी जानना जरूरी है।
