इन 2 बीमारियों में मरीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अदरक, हो सकते हैं ये नुकसान

Adrak ke nuksan: कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों को अदरक का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। यहां पढ़ें अदरक के सेवन के ऐसे ही साइड-इफेक्ट्स के बारे में।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2024 3:46 PM IST

1/6

अदरक के ज्यादा सेवन से हो सकते हैं ये साइड-इफेक्ट्स

अदरक वाली चाय पीकर किसी का भी मूड अच्छा हो सकता है। वहीं, अदरक-लहसुन का तड़का दाल से लेकर सब्जियों का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। इम्यून पॉवर बढ़ाने से लेकर बदहजमी जैसी समस्याओं से आराम पाने के लिए लोग अदरक का सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर अदरक का सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो इससे आपकी हेल्थ को नुकसान भी हो सकता है। इसी तरह कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी अदरक का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। यहां पढ़ें अदरक के सेवन के ऐसे ही साइड-इफेक्ट्स (Ginger Side Effects) के बारे में।

2/6

हार्ट डिजिज का बढ़ता है रिस्क

अधिक मात्रा में अदरक का सेवन करने से आपकी हार्टबीट बदल सकती है। वहीं, अनिद्रा और नजर धुंधली होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसीलिए, अदरक का सेवन संभलकर ही करना चाहिए।  Also Read - डाउन सिंड्रोम में दिल की बीमारी का बड़ा खतरा! जन्म के बाद ये टेस्ट कराना जरूरी

3/6

डायबिटीज

ब्लड शुगर लेवल से जुड़ी समस्या वाले लोगों को भी अदरक का अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए लो ब्लड शुगर लेवल एक गम्भीर और जानलेवा स्थिति है। अदरक का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बहुत कम हो सकता है। इस स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। इससे बचने के लिए कम मात्रा में ही अदरक का सेवन करना चाहिए।

4/6

लो बीपी

हाइपरटेँशन के मरीजों को अदरक का सेवन अपने डॉक्टर की सलाह के आधार पर ही करना चाहिए। अदरक में ऐसे गुण होते हैं जो खून को पतला बनाते हैं। इसी तरह अदरक खाने से ब्लड प्रेशर लेवल भी बहुत कम हो सकता है जिससे, बीपी पेशेंट्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  Also Read - बच्चा रात में क्यों नहीं सोता? उनकी नींद बार-बार टूटने की क्या होती है वजह

5/6

Chest-Pain

हार्ट बर्न एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याएं एसिड रिफ्लेक्स का लक्षण हैं। जब आप बहुत अधिक मात्रा में अदरक का सेवन करते हैं तो इससे आपको ये समस्याएं हो सकती हैं।

6/6

Bloating Home Remey

ब्लोटिंग पेट फूलने या पेट में गैस बनने की समस्या भी अदरक खाने से बढ़ सकती है। जैसा कि अदरक गर्म तासीर वाला फूड है इसीलिए, जब आप अदरक खाते हैं तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ती है और पेट में गैस भी बनने लगती है।  Also Read - सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, क्या अब मिडिल क्लास की ‘फाइनेंशियल एंग्जायटी’ को मिलेगी राहत?