हद से ज्यादा कड़वी हो लौकी, तो ना पिएं लौकी का जूस वरना जाना पड़ सकता है हॉस्पिटल

हाल ही में फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप की तबीयत कड़वी लौकी का जूस पीने से इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ गया था। आखिर कड़वी लौकी का जूस पीने या कड़वी लौकी खाने से सेहत को क्या नुकसान (side effects of bitter lauki juice) हो सकते हैं, जानें यहां.....

Written by Anshumala | Updated : October 14, 2021 8:03 PM IST

1/5

कड़वी लौकी का जूस पीने से बिगड़ सकती है सेहत

Side effects of bitter bottle gourd juice: हाल ही में आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) की तबीयत कड़वी लौकी का जूस पीने से इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ गया था। ताहिरा ने दूधी यानी लौकी का जूस (Side effects of drinking bitter bottle gourd juice) तो पिया था, लेकिन वह स्वाद में बहुत ही ज्यादा कड़वा और विषाक्त था। लौकी के जूस में उन्होंने आंवला, हल्दी पाउडर भी मिक्स किया था। गई थी। चूंकि, लौकी विषाक्त और कड़वा था, इसलिए इसका जूस पीते ही (Bottle gourd toxicity) ताहिरा कश्यप को कम से कम 17 बार उल्टियां हुईं। इतना ही नहीं, उनका ब्लड प्रेशर भी नीचे गिरकर 40 पर पहुंच गया था। आखिर कड़वी लौकी का जूस पीने या कड़वी लौकी खाने (kadvi lauki khane ke nuksan) से सेहत को क्या नुकसान (side effects of bitter lauki juice) हो सकते हैं, जानें यहां.....

2/5

कड़वी लौकी का जूस पीने के नुकसान

सब्जी खाना सेहत के लिए जरूरी है, क्योंकि इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं। कुछ सब्जी का स्वाद कड़वा होता है, जैसे करेला, लेकिन यह नेचुरली कड़वा होता है, जो नुकसानदायक नहीं होता है। लेकिन यदि लौकी कड़वी हो, तो इसे ना खाने में ही भलाई है। लौकी की सब्जी खाते हैं, तो स्वाद में जरा भी कड़वी लगे तो ना खाएं। कड़वी लौकी में कुकर बिटासिन नामक एक रासायनिक तत्व होता है, जिसका स्वाद कसैला होता है। ये तत्व खीरे के छिलके में भी मौजूद होता है, तभी खीरे का आखिरी भाग कड़वा लगता है। कुकर बिटासिन शरीर में जाकर फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। अधिक कड़वी लौकी खाने से लिवर, किडनी फेल होने का भी खतरा बना रहता है। Also Read - हाथों का जिद्दी कालापन नींबू से दूर कैसे करें? सिर्फ ये 1 चीज मिलाने से बढ़ जाएगी हाथों की चमक

3/5

कड़वी लौकी का जूस पिया तो होगी एलर्जी

बहुत ज्यादा कड़वी लौकी का जूस पीने से स्किन एलर्जी, रैशेज, खुजली की समस्या बढ़ सकती है। कुछ लोगों को हाथ-पैरों में सूजन की समस्या हो जाती है। चेहरे पर दाने निकल आते हैं। जिन्हें पहले से ही इस सब्जी से एलर्जी है या किसी तरह की एलर्जी की समस्या है, तो वे दूर ही रहें लौकी की सब्जी, जूस पीने से।

4/5

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए लौकी का जूस

यदि आप अधिक मात्रा में लौकी का जूस पीते हैं, तो इससे पाचन प्रणाली को नुकसान पहुंच सकता है। आपको दस्त शुरू हो सकते हैं। उल्टी हो सकती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की बीमारी है, उन्हें भी लौकी का जूस नहीं पीना चाहिए। इस जूस को अधिक पीने से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल दोनों कम हो सकता है। Also Read - आप भी पीते है होली में जमकर भांग, जानें दिल को कैसे पहुंचाता है नुकसान

5/5

लौकी का जूस पीने से पहले बरतें ये सावधानी

लौकी का जूस बना रहे हैं, तो उसे आधा चम्मच टेस्ट करके देखें। कड़वा टेस्ट है, तो ना पिएं। लौकी के जूस का स्वाद मजेदार बनाने के लिए आप इसमें नींबू का रस, चाट मसाला, काला नमक मिला सकते हैं। आंवले का जूस ना मिलाएं। सब्जी बना रहे हैं, तो एक टुकड़ा खाकर देखें। स्वाद में लौकी कड़वी लगे, तो सब्जी ना बनाएं। लौकी कड़वी नहीं फिर भी जूस पीने के बाद पेट दर्द या उल्टी हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।