विटामिन बी12 की कमी खोखला कर देती है शरीर
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन बी12 शरीर के लिए ऑक्सीजन की तरह ही महत्वपूर्ण बताया जाता है। क्योंकि विटामिन बी12 शरीर के हर हिस्से के लिए जरूरी होता है। ब्रेन से लेकर आंखों और पूरे नर्वस सिस्टम को विटामिन बी12 की जरूरत होती है। इसीलिए, जब इस विटामिन की कमी शरीर में हो जाती है तो इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।