hamburger icon
A
Read in English

ब्रेन के लिए अमृत हैं सर्दियों में मिलने वाले ये 5 फल-सब्जियां, कीमत होगी 10-15 रूपये से भी कम

Bachchon ki memory badhane ke upay: सर्दियों में मिलने वाली कई सब्जियां और फल आपके बच्चे की ब्रेन पॉवर बढ़ा सकते हैं। इन्हें उनकी डाइट में शामिल जरूर करें। ताकि इनके फायदे और पोषण बच्चों को मिल सकें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 10, 2025, 6:14 PM

ब्रेन के लिए अमृत हैं सर्दियों में मिलने वाले ये 5 फल-सब्जियां, कीमत होगी 10-15 रूपये से भी कम photo icon1/5

ब्रेन पॉवर बढ़ाने वाले फूड्स

खान-पान का असर ना केवल शरीर बल्कि ब्रेन पर भी पड़ता है। ब्रेन फंक्शनिंग में पोषक तत्वों की भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विशेषकर बच्चों को बचपन से ही सही डाइट मिलना बहुत जरूरी है क्योंकि यह उनके मानसिक और शीरीरिक विकास में मदद कर सकती है। इसीलिए, बच्चों को संतुलित डाइट खिलाना बहुत महत्वपूर्ण है। सर्दियों में मिलनेवाली कुछ फल और सब्जियों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। इन फल सब्जियों में ऐसे सभी पोषक तत्व होते हैं जो ब्रेन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। यहां पढ़ें उन्हीं फल-सब्जियों के नाम।

ब्रेन के लिए अमृत हैं सर्दियों में मिलने वाले ये 5 फल-सब्जियां, कीमत होगी 10-15 रूपये से भी कम photo icon2/5

संतरा

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर संतरे सर्दियों की शान होते हैं। आप इन रसीले फलों की मदद से अपने बच्चे की इम्यूनिटी और ब्रेन पॉववर बढ़ा सकते हैं।  Also Read - Dimag Tez Karne Wale Food: स्कूली बच्चों की मेमरी तेज करेंगे ये 6 ब्रेन फूड्स

ब्रेन के लिए अमृत हैं सर्दियों में मिलने वाले ये 5 फल-सब्जियां, कीमत होगी 10-15 रूपये से भी कम photo icon3/5

स्ट्रॉबेरी

ठंड के दिनों में खट्टी-मीठी स्ट्राबेरी बच्चों को जरूर खिलाएं। इससे बच्चों की ब्रेन पॉवर बूस्ट होती है। साथ ही स्ट्राबेरी में विटामिन सी भी होता है। स्ट्राबेरी खाने से ब्रेन फंक्शनिंग बेहतर होती है और याद्दाश्त भी तेज होती है।

ब्रेन के लिए अमृत हैं सर्दियों में मिलने वाले ये 5 फल-सब्जियां, कीमत होगी 10-15 रूपये से भी कम photo icon4/5

साग

सर्दियों में मिलने वाले पालक, बथुआ, मूली के पत्ते और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों और साग का सेवन जरूर करें। इनमें मौजूद विटामिन ए, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्व ब्रेन को फायदा पहुंचाते हैं।  Also Read - बच्चों की दिमागी शक्ति बढ़ाने के लिए जरूर खिलाएं ये 3 फूड, जानिए अन्य फायदे

ब्रेन के लिए अमृत हैं सर्दियों में मिलने वाले ये 5 फल-सब्जियां, कीमत होगी 10-15 रूपये से भी कम photo icon5/5

लाल सब्जियां

सर्दियों में मिलने वाली शकरकंद, लाल कद्दू और टमाटर बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें। इनके सेवन से एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होता है और ब्रेन सेल्स को फ्री-रैडिकल डैमेज से सुरक्षा भी मिलती है। इससे मेंटल हेल्थ और ब्रेन हेल्थ बूस्ट होती है।