रिफाइन्ड में बना समोसा गर्मियों में बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ये 6 बीमारियां बुढ़ापे तक करेंगी आपको परेशान

Samosa khaney ke nuksan : अगर आप समोसा लवर हैं तो आपके लिए ये लेख पढ़ना बहुत ही जरूरी है। दरअसल समोसा खाने से आप अपन शरीर में इन बीमारियों को पनपने का न्यौता दे रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated: April 8, 2021, 11:23 AM

रिफाइन्ड में बना समोसा गर्मियों में बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ये 6 बीमारियां बुढ़ापे तक करेंगी आपको परेशान photo icon1/7

समोसा खाने के नुकसान

सर्दी हो या गर्मी या फिर बरसात चाय के साथ समोसा खाना आपकी पसंदीदा पल होता होगा। ऐसा नहीं है कि सिर्फ युवाओं को समोसा खाना पसंद है बल्कि बूढ़े से लेकर बच्चे भी समोसा खाना पसंद करते हैं। वैसे भी बाजार में अब तरह-तरह के समोसे बिक रहे हैं, जहां पर लोगों की भारी-भरकम भीड़ खड़ी दिखाई देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बड़े चाव से खाया जाने वाला समोसा आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। जी हां, बहुत से लोग ऐसे होंगे, जिन्हें यह पता भी नहीं होगा कि समोसा खाने से आपके शरीर के अंदर रोजाना नई-नई बीमारियां पनप रही हैं। आपने गौर किया होगा कि ज्यादातर जगहों पर दुकानदार एक ही तेल में समोसे बार-बार तलते रहते हैं, जो आपकी सेहत के लिए 'धीमा जहर' बन जाता है। आइए जानते हैं समोसा खाने के ऐसे नुकसान, जो आपकी सेहत के लिए बन जाते हैं 'जहर'।

रिफाइन्ड में बना समोसा गर्मियों में बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ये 6 बीमारियां बुढ़ापे तक करेंगी आपको परेशान photo icon2/7

ताजा समोसा ही बेहतर

अगर आप किसी छोटी दुकान या फिर रेहड़ी-पटरी से खऱीदकर समोसा खा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि समोसा ताजा बना हो और बार-बार एक ही तेल में न तला गया हो। दरअसल छोटी दुकानों पर समोसा ज्यादा बिकता नहीं है और वह बार-बार उसे गर्म करने के लिए एक ही तेल में गर्म करते रहते हैं, जो आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। इस तरह का समोसा खाने से आपके पेट में गैस हो सकती है और आप पेट दर्द के शिकार हो सकते हैं।  Also Read - Muscle Overuse: फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया मसल ओवरयूज क्या होता है? इसको कैसे ठीक करें?

रिफाइन्ड में बना समोसा गर्मियों में बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ये 6 बीमारियां बुढ़ापे तक करेंगी आपको परेशान photo icon3/7

समोसे का मैदा बिगाड़ सकता है आपका डाइजेशन

आपने नोटिस न किया हो लेकिन समोसे में बहुत ज्यादा मात्रा में मैदे का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे पेट में जाने के बाद कई बीमारियों का शिकार बना देता है। ज्यादा मैदा के सेवन से आपका शरीर अपने आप कांपने लगता है और आपकी आंतें भी सड़ने लगती हैं।

रिफाइन्ड में बना समोसा गर्मियों में बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ये 6 बीमारियां बुढ़ापे तक करेंगी आपको परेशान photo icon4/7

समोसा बार-बार गर्म करने से खराब हो सकता है अंदर का आलू

समोसे को बार-बार गर्म करने से उसके अंदर भरा आलू खराब हो सकता है, जो आपके शरीर में एक साथ कई बीमारियां पैदा करता है। भले ही ताजा समोसा कोई बीमारी पैदा न करें लेकिन काफी देर से रखा आलू बासी हो जाता है और आपको कई रोगों का शिकार बना देता है।  Also Read - इर्रेगुलर पीरियड्स का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? एक्सपर्ट्स से जानें

रिफाइन्ड में बना समोसा गर्मियों में बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ये 6 बीमारियां बुढ़ापे तक करेंगी आपको परेशान photo icon5/7

समोसा खाने से शरीर में आ जाते हैं बैक्टीरिया

शायद आप न जानते हों कि अगर आप बासी समोसा खाते हैं तो ऐसा करने से आपके शरीर में समोसे पर लगे बेकार बैक्टीरिया घुस जाते हैं और आप बीमार पड़ सकते हैं। समोसा खाने से आप हैजा, दस्त और उल्टी का शिकार हो सकते हैं।

रिफाइन्ड में बना समोसा गर्मियों में बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ये 6 बीमारियां बुढ़ापे तक करेंगी आपको परेशान photo icon6/7

समोसा खाने से बढ़ेगा मोटापा

अगर आप समोसा लवर हैं तो लगातार समोसे खाते रहने से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं क्योंकि आलू आपका वजन बढ़ाने का काम करता है और आपका मोटापा कंट्रोल से बाहर हो जाएगा। Also Read - युगांडा से जयपुर आई 19 साल की युवती में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

रिफाइन्ड में बना समोसा गर्मियों में बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, ये 6 बीमारियां बुढ़ापे तक करेंगी आपको परेशान photo icon7/7

समोसा खाने से बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल

समोसा लवर को एक और हिदायत ये है कि ज्यादा मात्रा में समोसा खाने से आपका कोलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है, जिसके कारण आप ह्रदय रोग का शिकार हो जाते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल आपकी नसों को ब्लॉक कर आपको पैरेलिसिस का भी शिकार बना सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source