By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Sadhna Tiwari | Updated: November 11, 2023, 9:01 AM
सेलेब्रिटीज की डाइटिशियन के तौर पर मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर ने कुछ ऐसे ही नियम बताए जिन्हें फॉलो करने से इस दिवाली ना केवल मिठाई खा सकते हैं बल्कि, अपनी हेल्थ कंडीशन्स को भी अच्छी तरह से मैनेज कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह कि डाइट फॉलो करने वाले लोग भी बिना किसी पछतावे या उलझन के मिठाइयां खा सकेंगे। आइए जानें ये डाइट टिप्स
पारम्परिक तरीके से घर में बनने वाली मिठाइयां ( traditional homemade sweets) जैसे लड्डू (laddoos), बर्फी ( barfis), हलवा (halwa) या खीर (kheer) खाएं। इन सभी मिठाइयों में मिलावट की संभावना कम होती है और आप अपनी पसंद के हिसाब से मीठा, ड्राई फ्रूट्स और आटे जैसी चीजें कम मात्रा में मिला सकते हैं।
आराम से बैठकर ही मिठाई खाएं। इससे आप अपना खाना चबाकर खा सकेंगे और उसका पूरा पोषण और स्वाद आपको मिलेगा। इस तरह आप कम मात्रा में मिठाई खाएंगे।
ओवरइटिंग से बचने के लिए सुबह नाश्ते के साथ बर्फी और खीर या हवा जैसी चीजों को लंच के साथ खा सकते हैं। जबकि शाम को हल्दी भूख लगने पर आप लड्डू खा सकते हैं। इसी तरह एक दिन में केवल एक ही मिठाई खाएं। आप आधी मिठाई दिन में और आधी रात में खा सकते हैं। इस तरह आपकी क्रेविंग भी शांत हो सकेगी और आपको मिठाई भी खा सकेंगे।
मिठाइयां खाना चाहते हैं तो दिवाली के समय मिलने वाली अन्य चीजों से परहेज करें। चॉकलेट, गुझिया, नमकीन और बाकी पकवान खाने से आपको बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। क्योंकि, इन सभी में तेल, शक्कर, सूखे मेवे और आर्टिफिशियव फ्लेवर्स हो सकते हैं जो बीपी, कैलोरी लेवल और शुगर लेवल बढ़ाने का काम करते हैं।