हरी नहीं लाल शिमला मिर्च खाएं शरीर को मिलेंगे अधिक पोषक तत्व, जानें 5 बड़े अंतर

अगर आप शिमला मिर्च खाने के शौकीन हैं तो आपको हरी शिमला मिर्च खाने के बजाए लाल रंग की शिमला मिर्च खानी चाहिए। जानें शरीर को मिलने वाले पोषक तत्व।

Written by Jitendra Gupta | Updated : February 26, 2021 2:54 PM IST

1/6

सेहत का खजाना शिमला मिर्च

विटामिन सी के सबसे अच्छे स्त्रोत में से एक शिमला मिर्च को कई व्यंजनों में प्रयोग किया जाता है क्योंकि ये स्वाद को बढ़ाने में मदद करती है। अंदर से खोखली और बीजों से भरी शिमला मिर्च एक हेल्दी फूड है जो कई स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होती है। जैसा कि इसके नाम से प्रतीत होता है शिमला मिर्च, जबकि इसमें कोई मिर्च-मसाला नहीं होता है। यूं तो शिमला मिर्च हमारे स्वास्थ्य के लिए अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद हैं क्योंकि यह पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, सांस संबंधी समस्याओं को दूर करती है और इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करती है।

2/6

इन रंगों में आती है शिमला मिर्च

आपने गौर किया होगा कि बाजार में कई रंगों में शिमला मिर्च पाई जाती है और ये हरे, पीले और लाल रंगों में उपलब्ध होती है। सभी प्रकार की शिमला मिर्च का आकार लगभग सामान्य होता है लेकिन इसकी सुगंध में अंतर मुख्य रूप से पकाने की प्रक्रिया के कारण होता है। आपने पहले कई लेख में हरी शिमला मिर्च के फायदों के बारे में सुना होगा लेकिन जब बात लाल और पीले रंग की शिमला मिर्च की आती है, तो दोनों के बीच कुछ समानताएं और अंतर होते हैं। आइए जानते हैं दोनों में कौन ज्यादा स्वादिष्ट होती है और कौन ज्यादा फायदेमंद।  Also Read - बोर्ड एग्जाम में कम नंबर से निराश बच्चों को टूटने से कैसे बचाएं? इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें पेरेंट्स

3/6

कैसे बदलता है शिमला मिर्च का रंग

सभी शिमला मिर्च शुरू में हरे रंग की होती हैं। लेकिन जब ये पूरी तरह से पक जाती हैं, तो इनका रंग लाल हो जाता है और इसलिए इन्हें हरी शिमला मिर्च का पका हुआ संस्करण कहा जाता है। वहीं दूसरी ओर, पीली शिमला मिर्च कच्चीऔर पकी हुई शिमला मिर्च के बीच की प्रक्रिया के दौरान होती है। ये न तो पूर्ण रूप से पकी हुई होती है और न ही कच्ची।

4/6

कौन से पोषक तत्व होते हैं मौजूद

लाल शिमला मिर्च आवश्यक पोषक तत्वों से भरे होती है और पीली शिमला मिर्च की तुलना में इसमें विटामिन ए और सी की मात्रा लगभग दोगुनी होती है। इतना ही नहीं ये विटामिन बी 6, एंटीऑक्सिडेंट और बीटा-कैरोटीन से भी भरपूर होती है। वहीं पीली शिमला मिर्च पोटेशियम, फाइबर और विटामिन ए और सी से समृद्ध होती है । Also Read - गर्मियों में इन 5 तरीकों से रखें अपने चेहरी की त्वचा का ध्यान, हर कोई पूछेगा कैसे आया इतना ग्लो?

5/6

स्वाद में अंतर चौंका देगा

लाल शिमला मिर्च का स्वाद मीठा होता है और इसका इस्तेमाल ज्यादातर सलाद या ग्रिल्ड रूप में किया जाता है। वहीं पीली शिमला मिर्च का स्वाद लाल रंग के स्वाद से कम होता है। इसका उपयोग कॉन्टिनेंटल व्यंजनों और पैन एशियाई व्यंजनों में किया जाता है।

6/6

सबसे अच्छी और महंगी शिमला मिर्च कौन से रंग की

क्योंकि लाल शिमला मिर्च को उगाने में अधिक समय की आवश्यकता होती है, इसलिए ये सभी रंग की शिमला मिर्चों में सबसे अधिक पकने वाली शिमला मिर्च होती है। पौष्टिकता के मामले में भी सबसे पौष्टिक लाल शिमला मिर्च ही होती है। इसललिए ये सबसे महंगी शिमला मिर्च भी होती हैं। Also Read - क्या खाली पेट केला खा सकते हैं? जानें कौन-खाएं और कौन-परहेज करें