बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए सब्जियां (Vegetables For Bad Cholesterol)
Salad for cholesterol: शरीर में बढ़ रहे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए कई अलग-अलग दवाएं मौजूद हैं, जो काम भी काफी प्रभावी रूप से कम करते हैं। साथ ही बहुत सारे ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मदद मिल जाती हैं। लेकिन लंबे समय तक ये दवाएं लेना कहीं न कहीं आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता ही है और दूसरी तरफ रोजाना घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करना भी आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन डाइट ऐसी चीज है जिसे आसानी से मेंटेन किया जा सकता है और इसकी मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी काफी मदद मिल सकती है। बस आपको अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करना है और वह बदलाव है अपनी रोजाना की डाइट में कुछ कच्ची सब्जियां शामिल करना। कच्ची खाई जाने वाली कुछ सब्जियां यानी सलाद का नियमित रूप से सेवन करके बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। (Cholesterol lowering vegetables)