कब है रमजान और क्या खाएं, क्या ना खाएं
Ramzan 2021 Diet tips in Hindi: पिछले वर्ष भी जब रमजान (Ramadan 2021) का पाक महीना शुरू होने वाला था, तो कोरोना महामारी (Corona pandemic) का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा था और इस वर्ष भी आलम वही है। एक बार फिर से सभी रमजान मनाने की तैयारी में हैं, लेकिन कोरोना सारी खुशियों पर जैसे नजर लगाए बैठा है। रमजान को लोग रमादान भी कहते हैं। मुस्लिम धर्म के लोग पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजे रखते हैं। नमाज पढ़ते हैं। यह एक भाईचारे का त्योहार है। लोग आपस में गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं। एक-दूसरे की खुशियों, स्वस्थ रहने की दुआएं मांगते हैं। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, 9वां महीना रमादान का होता है। दुनिया भर में जितने भी मुस्लिम लोग हैं, वे रोजे रखते हैं। यह महीना मुस्लिम लोगों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। चांद देखने के बाद रमजान (Ramzan 2021) का पाक महीने शुरू हो जाता है, इसलिए हर एक मुस्लिम धर्म के व्यक्ति को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। पवित्र पुस्तक कुरान को भी पढ़ना शुभ होता है। आइए जानते हैं कब शुरू हो रहा है रमजान का महीना, कब है शहरी और इफ्तार और खाने-पीने (Ramzan 2021 Diet tips in Hindi) में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
