Ramadan 2026: इफ्तार और सेहरी के लिए 5 हेल्दी डाइट टिप्स, दिनभर रहेंगे फ्रेश

Verified Medically Reviewed By: Dt. Pranjal kumat

रमजान में रोजा रखते हुए पूरा दिन एनर्जी बनी रहे और आप किसी भी तरह से कमजोरी महसूस न करें, इसके लिए सहरी और इफ्तार में सही आदतों (Sehri main Kya Khana chaiye) और खानपान को शामिल करना बहुत जरूरी है।

Written by Ashu Kumar Das | Published : February 25, 2026 9:13 AM IST

1/7

रोजे में कुछ को हेल्दी कैसे रखें?

Ramadan 2026 healthy diet tips for Iftar and Sehri to stay fresh: पूरे देश में इन दिनों माह-ए-रमजान मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय में रमजान का महीना आत्मिक शुद्धि, अनुशासन और संयम का प्रतीक माना जाता है। रमजान के महीने में रोजा रखने की परंपरा है। लेकिन रोजा रखने के दौरान सही खान-पान और दिनचर्या न हो, तो कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं महसूस हो सकती (Roze main Kya Kya Pareshani aa Sakti hai) हैं। रमजान में रोजा रखते हुए पूरा दिन एनर्जी बनी रहे और आप किसी भी तरह से कमजोरी महसूस न करें, इसके लिए सहरी और इफ्तार में सही आदतों (Sehri main Kya Khana chaiye) और खानपान को शामिल करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

2/7

सहरी न छोड़ें

रोजे में सहरी सबसे अहम खाना होता है। सहरी दिनभर की ऊर्जा का मुख्य स्रोत होती है। रोजेदारों को दिनभर एक्टिव रहने के लिए सहरी खाना बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिए। सहरी छोड़ने से ब्लड शुगर जल्दी गिर सकता है, जिसके कारण आपको शारीरिक थकान, चक्कर आना और कमजोरी की परेशानी हो सकती है। जयपुर की महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि सहरी में रोजेदारों को दलिया, ओट्स, मल्टीग्रेन रोटी अंडा, दूध, दही, फल और ड्राई फ्रूट को शामिल करना चाहिए। याद रखें सहरी जितनी संतुलित होगी, उतनी देर तक शरीर को एनर्जी मिलती रहेगी। Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/7

सहरी में प्रोटीन जरूर शामिल करें

सहरी सुबह के समय खाई जाती है, इसलिए डाइटिशियन सहरी में प्रोटीन को जरूर शामिल करने की सलाह देती हैं। प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखता है और मांसपेशियों की कमजोरी रोकता है। सहरी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन हो इसके लिए खाने में अंडा, दही, दाल, चना या स्प्राउट्स को शामिल करें। सहरी में प्रोटीन शामिल करने से दिनभर भूख कम लगती है।

4/7

सहरी में नमक और मसाले कम रखें

रोजेदारों को दिनभर एक्टिव रहने के लिए सहरी में नमक और मसालों का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। नमक और मसाले ज्यादा खाने से प्यार बढ़ती है और आप पूरा दिन थका हुआ महसूस करते हैं। रोजा रखने के दौरान पूरा दिन एक्टिव रहने के लिए हल्का और संतुलित खाना ही खाना चाहिए। Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/7

सहरी और इफ्तार में ले तरल पदार्थ

रोज के दौरान कमजोरी का मुख्य कारण पानी की कमी है। इसलिए रोजा रखने वालों को सहरी और इफ्तार के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। लंबे समय तक भूखे रहने के दौरान अगर आपको सादा पानी पीने में परेशानी आ रही है, तो इफ्तार में पानी की बजाय नारियल पानी, छाछ और मट्ठा का सेवन करें। पानी शरीर को हाइड्रेट करता है, जिससे आपको थकान कम महसूस होती है। सहरी और इफ्तार में ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी का सेवन करने से बचें।

6/7

इफ्तार खजूर और पानी से करें

रोजा में लोग पूरा दिन भूखे रहते हैं, इसलिए शाम को इफ्तार की शुरुआत खजूर और पानी से करनी चाहिए। खजूर शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है और सुन्न शरीर को एक्टिव करता है। इफ्तार में खजूर और पानी लेने से शरीर में मिनरल्स की पूर्ति होती है, जिससे आप अंदर से अच्छा महसूस करते हैं। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं

7/7

नींद और हल्की एक्टिविटी का ध्यान रखें

रोजे के दौरान खानपान के साथ शरीर की एक्टिविटी का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। रोजेदारों को सही खानपान के साथ 6 से 8 घंटे की सही नींद, इफ्तार के बाद हल्की वॉक जरूर करनी चाहिए। पर्याप्त नींद और हल्की फुल्की एक्सरसाइज करने से शरीर को एक्टिव महसूस करता है। डाइटिशियन के अनुसार, रोजा रखने वाले लोगों को अगर ज्यादा चक्कर आना, शारीरिक कमजोरी और थकान की समस्या महसूस होती है, तो उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए।