hamburger icon
A
Read in English

Radhika Apte Diet Tips.राधिका आप्टे हेल्दी स्किन और फिट बॉडी के करती हैं इन इंडियन सुपरफूड्स का सेवन

राधिका लोकल और ट्रेडिशनल फूड्स का समावेश भी अपनी डायट में करती हैं। आइए जानें कैसा है राधिका की डायट। (Radhika Apte Diet Secrets)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 23, 2021, 9:20 PM

Radhika Apte Diet Tips.राधिका आप्टे हेल्दी स्किन और फिट बॉडी के करती हैं इन इंडियन सुपरफूड्स का सेवन photo icon1/5

राधिका आप्टे डायट टिप्स

Radhika Apte Diet Secrets : बॉलीवुड से लेकर ओटटी और अब हॉलीवुड की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने जा रही अभिनेत्री राधिका आप्‍टे (Radhika Apte) अपने डस्की स्किन टोन की वजह से बहुत आकर्षक दिखती हैं। वह अपनी खूबसूरत चमकती आंखों और हेल्दी स्किन के लिए राधिका लड़कियों की फेवरेट हैं। राधिका की हेल्दी स्किन और एनर्जेटिक पर्सनालिटी के पीछे उनकी हेल्दी डायट का बहुत बड़ा योगदान है। राधिका बहुत समझदारी से और बहुत-सी सावधानी से अपनी डायट तैयार करती हैं। वह लोकल और ट्रेडिशनल फूड्स का समावेश भी अपनी डायट में करती हैं। आइए जानें क्या-क्या खाती हैं राधिका। (Radhika Apte Diet Secrets In Hindi)

Radhika Apte Diet Tips.राधिका आप्टे हेल्दी स्किन और फिट बॉडी के करती हैं इन इंडियन सुपरफूड्स का सेवन photo icon2/5

शतावरी है राधिका की डायट का हिस्सा

आयुर्वेदिक औषधी शतावरी की तनाव से राहत दिलाती है और अनिद्रा जैसी परेशानियों से राहत भी दिलाती है। अपने कुछ मीडिया इंटरव्यूज़ में राधिका ने कहा है कि वे शतावरी का सेवन करती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, शतावरी पूरे शरीर का पोषण करता है और इसमें पाए जाने वाले तत्व जैसे कैल्शियम, प्रोटीन और ज़िंक महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है।  Also Read - आंखों के सामने धुंधलापन किन बीमारियों का लक्षण हो सकता है? इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Radhika Apte Diet Tips.राधिका आप्टे हेल्दी स्किन और फिट बॉडी के करती हैं इन इंडियन सुपरफूड्स का सेवन photo icon3/5

टमाटर

अभिनेत्री एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लाल टमाटरों का खूब सेवन करती हैं। दरअसल, टमाटर स्किन टेक्स्चर सुधारता है और इसमें एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं जो स्किन को लम्बे समय तक जवां दिखाते हैं।

Radhika Apte Diet Tips.राधिका आप्टे हेल्दी स्किन और फिट बॉडी के करती हैं इन इंडियन सुपरफूड्स का सेवन photo icon4/5

तीखी-तीखी मिर्च

ऐसा माना जाता है कि हरी मिर्च खाने से वेट लॉस होता है। तो ऐसा भी कहा जा सकता है कि राधिका आप्टे को स्लिम और फिट रखने में मिर्च का योगदान भी हो सकता है। दरअसल, राधिका खाने और सलाद में हरी मिर्च खूब पसंद करती हैं। जैसा कि मिर्च विटामिन सी से भरपूर और एंटीऑक्सीडेंट्स से सम्पन्न मसाला है इसीलिए, इसके सेवन से स्किन और इम्यून सिस्टम दोनों को लाभ पहुंचता है। हरी मिर्च खाने से स्किन पर हेल्दी ग्लो आता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।  Also Read - क्या डार्क स्पॉट्स मिट सकते हैं? जानें इसके लिए स्किन पर क्या लगाना चाहिए

Radhika Apte Diet Tips.राधिका आप्टे हेल्दी स्किन और फिट बॉडी के करती हैं इन इंडियन सुपरफूड्स का सेवन photo icon5/5

कटहल

बरसात के मौसम खासकर,श्रावण (Shravan) के महीने में पके हुए कटहल आसानी से उपलब्ध होते हैं। इस गुणकारी और मीठे फल का स्वाद राधिका को भी पसंद हैं। वह कटहल खाना भी बहुत पसंद करती हैं है।