hamburger icon
A
Read in English

Post Jab Diet: कोरोना वैक्सीन का असर होगा जल्दी, जब डाइट में शामिल करेंगे ये 4 तरह के फूड्स

कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं और चाहते हैं कि वैक्सीन का साइड एफेक्ट्स कम हो और इसका पॉजिटिव असर शरीर में अधिक दिखे, तो खानपान में शामिल करें ये फूड्स....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 21, 2021, 8:41 PM

Post Jab Diet: कोरोना वैक्सीन का असर होगा जल्दी, जब डाइट में शामिल करेंगे ये 4 तरह के फूड्स photo icon1/5

वैक्सीन लगवाने के बाद खाएं ये फूड्स, नहीं होगा साइड एफेक्ट्स

Post-jab diet in Hindi: कोरोना वैक्सीनेशन अभियान देश में जोर-शोर से चल रहा है। अब 18 साल से ऊपर वाले भी वैक्सीन (corona vaccine) लगवा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर (corona second wave) से खुद को बचाने के लिए हर किसी को वैक्सीन लगाना बेहद जरूरी है। हालांकि, कोरोना वैक्सीन लगवाने के कुछ साइड एफेक्ट्स भी दिख रहे हैं जैसे बुखार, वैक्सीन जहां लगी है वहां दर्द, सूजन, बदन दर्द, थकान, सुस्ती आदि। हालांकि, आप चाहते हैं कि वैक्सीनेशन के साइड एफेक्ट्स (side effects of corona vaccination) अधिक दिनों तक ना रहें, तो हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना जरूरी है। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनके सेवन से आप वैक्सिन से होने वाले इन साइड एफेक्ट्स को कम करने के साथ ही अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बूस्ट कर सकते हैं और इनके सेवन से वैक्सिन का असर (foods to maximise effects of corona vaccine) जल्दी होता है।

Post Jab Diet: कोरोना वैक्सीन का असर होगा जल्दी, जब डाइट में शामिल करेंगे ये 4 तरह के फूड्स photo icon2/5

पानी से भरपूर फल वैक्सीन के दुष्प्रभाव को करते हैं कम

वैसे फल खाएं, जिनमें पानी अधिक मात्रा में होती है। इससे वैक्सिन लगवाने के बाद शरीर में नजर आने वाले दुष्प्रभाव (diet to avoid side effects of corona vaccination) कम होते हैं। वैक्सिन का असर भी जल्दी हो सकता है। साथ ही गर्मी के मौसम में आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होगी। मौसमी फल जैसे खीरा, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, आम, चीकू, अनानास आदि का सेवन करें। ये इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। आप इन्हें नाश्ते में खाएं या फिर इनका जूस, शेक पिएं। वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में शरीर को इन फलों से हाइड्रेट रख सकते हैं।  Also Read - वजाइना का pH लेवल कितना होना चाहिए? ज्यादा या कम पीएच होने से क्या होता है

Post Jab Diet: कोरोना वैक्सीन का असर होगा जल्दी, जब डाइट में शामिल करेंगे ये 4 तरह के फूड्स photo icon3/5

वैक्सीन के साइड एफेक्ट्स से बचाए लहसुन-प्याज

लहसुन और प्याज कच्चा खाने से सेहत को काफी लाभ होता है। लहसुन में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैंगनीज, विटामिन बी6, सी, कैल्शियम, आयरन आदि होते हैं, तो वहीं प्याज में विटामिन सी होता है। ये सभी तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। वैक्सिन लगवा चुके हैं, तो इन दोनों चीजों का सेवन (Post-jab diet in Hindi) कच्चा कुछ दिनों के लिए जरूर करें। इम्यूनिटी मजबूत होगी तो वैक्सिन के साइ़ड़ एफेक्ट का भी असर अधिक दिनों तक नहीं रहेगा।

Post Jab Diet: कोरोना वैक्सीन का असर होगा जल्दी, जब डाइट में शामिल करेंगे ये 4 तरह के फूड्स photo icon4/5

हल्दी का सेवन वैक्सिन के साइड एफेक्ट्स से बचाए

कोरोना काल में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए, संक्रमण से बचने के लिए हल्दी के सेवन की सलाह शुरू से ही एक्सपर्ट्स दे रहे हैं। हल्दी को प्राकृतिक हर्ब है, जो कई तरह के बैक्टीरियल, वायरल इंफेक्शन से शरीर को बचाती है। हल्दी के सेवन से इंफ्लेमेशन दूर होती है। हल्दी वाला दूध रात में सोने से पहले एक गिलास जरूर पिएं। काढ़ा बनाते हैं, तो उसमें भी हल्दी पाउडर डालकर पका सकते हैं। शरीर में वैक्सिन लगने से होने वाला दर्द, सूजन कम होगा।  Also Read - क्या घर पर स्किन कैंसर का जल्दी पता लग सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Post Jab Diet: कोरोना वैक्सीन का असर होगा जल्दी, जब डाइट में शामिल करेंगे ये 4 तरह के फूड्स photo icon5/5

अनाज और हरी सब्जियों का करें सेवन

वैक्सिन लगवाने के बाद आप कुछ दिनों तक हरी सब्जियों और साबुत अनाज का इनटेक बढ़ा दें। ब्राउन राइस, रागी, बाजरा, ओट्स और हरी सब्जियों में पालक, केल, साग, ब्रोकली आदि खूब खाएं। इन्हें सलाद में शामिल करें या सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं। हरी सब्जियों से तैयार सूप पीने से भी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ये वैक्सिन के साइड एफेक्ट्स को कम करते हैं।