Sign In
  • हिंदी

पेट को हमेशा हेल्दी रखने के लिए ये हैं 5 बेस्ट आयुर्वेदिक टिप्स, जानिए पेट को रोगमुक्त बनाने के उपाय

अगर आप पेट के स्वास्थ्य को सुधारना चाहते हैं तो आपको कुछ आयुर्वेदिक टिप्स का पालन करना चाहिए। इससे अच्छी तरह से पाचन होने में भी मदद मिलती है।

Written by Atul Modi | Published : June 7, 2023 7:51 PM IST

पेट को हेल्दी रखने के आयुर्वेदिक उपाय

आयुर्वेद के मुताबिक, एक अच्छा पाचन तंत्र ही अच्छी सेहत का राज है। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं है तो इससे बहुत सारी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक टिप्स का पालन करके आप अपनी पाचन और पेट की सेहत में सुधार ला सकते हैं। आयुर्वेदिक तरीकों के मुताबिक, आपको हेल्दी जीवन जीने के लिए प्रकृति के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए जैसे आपको समय पर ही सोना चाहिए और खाना भी शरीर के लिए हेल्दी हो वही खाना चाहिए। आयुर्वेदिक टिप्स का प्रयोग करके आप अपने शरीर के सभी दोषों को संतुलित कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन टिप्स के बारे में।

खाने की आदतों में सुधार करें

आपको खाना खाते समय आराम से चबा-चबा कर खाना चाहिए। इससे खाना जल्दी पचता है। जल्दबाजी में खाना खाने से बचें। इसके अलावा आपको टीवी और अन्य गैजेट्स का प्रयोग खाना खाते समय नहीं करना चाहिए। अगर आप हर टुकड़े को अच्छे से चबा कर खाते हैं तो इससे आप जल्दी ही भरपेट महसूस करने लगते हैं। इससे पौष्टिक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है और ओवर ईटिंग से भी बच सकते हैं।  Also Read - Periods में महिलाओं को नहीं पीनी चाहिए चाय, जानें कैसे सेहत पर पड़ता है इसका बुरा असर

कुछ मसालों को अपनी डाइट में एड करें

पाचन को सुधारने के लिए आपको कुछ मसालों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। अदरक, जीरा, धनिया, सौंफ और हल्दी आदि को अपनी डाइट में शामिल करें ताकि इनसे डाइजेस्टिव प्रॉपर्टी प्राप्त हो सकें। इन मसालों से डाइजेस्टिव एंजाइम स्टिमुलेट होते हैं। अगर आपको गैस होती है तो ऐसे मसालों का सेवन जरूर करें और साथ ही इनका सेवन करने से फूले हुए पेट में भी राहत मिलती है।

हाइड्रेशन का रखें ध्यान

हेल्दी पाचन हो पाने के लिए शरीर का हाइड्रेटेड होना बहुत जरूरी है। अगर संभव हो सके तो पूरे दिन भर में हल्का गर्म पानी पिएं। इससे आयुर्वेद के अनुसार डाइजेस्टिव फायर या फिर अग्नि को सपोर्ट मिलता है। हाइड्रेट करने के लिए ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें क्योंकि इनसे पाचन में समस्या होती है। पानी में आप पुदीना और धनिया जैसे हर्ब्स को मिला कर पी सकते हैं। Also Read - Bedtime Drinks: रात को सोने में आती है दिक्कत? इन Drinks का करेंगे सेवन तो जल्दी आएगी नींद

फाइबर से भरपूर खाना खाएं

गर्मियों के मौसम में फाइबर से युक्त खाना खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और आपको पूरा दिन बार बार भूख नहीं लगेगी। इससे आप ओवर ईटिंग करने से भी बच जायेंगे। फाइबर का सेवन करने से पाचन तंत्र को भी लाभ मिलता है क्योंकि फाइबर पाचन में मदद करता है। कुछ फाइबर के स्रोतों में ब्राउन चावल, क्वीनोआ, ओट्स आदि शामिल होते हैं। कुछ फल और सब्जियों का सेवन भी कर सकते हैं।

ओवर ईटिंग या फिर देर रात में खाना खाने से बचें

एक समय पर बहुत ज्यादा खाना खा लेने से आपका वजन तो बढ़ता ही है साथ में इससे पाचन तंत्र पर भी उल्टा असर पड़ता है क्योंकि पाचन तंत्र एक साथ उतना खाना पचा नहीं पाता है। साथ ही आपको ज्यादा देर तक खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे भी आपका खाना अच्छे से नहीं पच पाता है और मेटाबॉलिज्म भी धीमा होने लगता है। Also Read - खाली पेट सेब का सिरका पीने से मिलते हैं 7 जबरदस्त फायदे