कॉफी पीने से हो सकते हैं नुकसान भी
सुबह की सुस्ती भगानी हो या काम के बीच फ्रेश होना हो लोग एक कप गर्मागर्म कॉफी पीना पसंद करते हैं। कॉफी की खुश्बू और फ्लेवर लोगों का मूड रिफ्रेश कर सकता है और उन्हें काम करने के लिए एनर्जी भी मिलती है। कुछ स्टडीज के अनुसार, थोड़ी मात्रा में कॉफी का सेवन करने से ब्रेन फंक्शनिंग भी बेहतर होती है। वहीं, ब्लैक कॉफी पीने से वेट लॉस होने के दावे भी किए जाते हैं। दरअसल, कॉफी पीने से शरीर को कैफीन के फायदे मिलते हैं। चाय और कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन शरीर में डोपामाइन हार्मोन्स बढ़ाने का काम करता है। डोपांमाइन आपको बेहतर और रिलैक्स्ड महसूस कराता है।