बैंगन खाने के भी हैं कई नुकसान
Brinjal side effects: बैंगन की सब्जी भारतीय किचन्स में बहुत आसानी से दिख जाती है क्योंकि, बैंगन का सेवन देश के लगभग हर हिस्से में किया जाता है और बैंगन से बनी अलग-अलग डिशेज लोग अपने रोजमर्रा के भोजन में शामिल करते हैं। भरवां बैंगन हो या बैंगन का भर्ता इनका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। बैंगन में कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो इस सब्जी को हेल्दी बनाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को बैंगन का सेवन करने से (who should not eat brinjal) मना किया जाता है।