इसे पानी में भिगोकर खाने से शरीर हो जाता है 'फौलादी'
figs health benefits : आपने कई बार अंजीर (figs in hindi) खाया होगा और जब इन्हें सूखा कर खाया जाता है तो इसका आकार चमड़े जैसा और खाने में मीठा होता है। खाने पर ये बहुत नरम और चबाने योग्य होता है, जिसमें न तो कोलेस्ट्रॉल होता है और न ही फैट। इसके अलावा अंजीर में शुगर की संतुलित मात्रा होती है साथ ही कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के साथ-साथ नमक की बहुत कम मात्रा पाई जाती है। बता दें कि अंजीर के नियमित सेवन को खासतौर पर रात भर भिगोकर रखे गए अंजीर का सुबह खाली पेट सेवन आपको कई हेल्दी फायदे देने का काम करता है। आइए जानते हैं सूखे अंजीर को पानी में भिगोकर खाने के फायदे (figs health benefits)।