शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा

Omega-3 for Hair Fall: कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बालों के झड़ने के कारणों में से ओमेगा- 3 भी है। आइए जानते हैं कौन से फूड्स खाने से ओमेगा- 3 की पूर्ति होगी और बालों का झड़ना कम होगा।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 6, 2026, 12:27 PM

शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा photo icon1/9

ओमेगा- 3 की कमी के कारण झड़ते हैं बाल

बाल झड़ने की समस्या इन दिनों बहुत ही आम हो चुकी है। बालों के झड़ने की बात आती है तो अक्सर लोग इसे खराब लाइफस्टाइल, तनाव, हार्मोनल बदलाव और पोषण की कमी मानते हैं। बालों के झड़ने की मुख्य वजहों में से एक है शरीर में ओमेगा- 3 की कमी। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की बेवसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि जिन लोगों को खाने के जरिए पर्याप्त मात्रा में ओमेगा- 3 नहीं मिल पाता है, उनके बाल सामान्यकी तुलना में ज्यादा झड़ने और गिरते हैं। गंभीर मामलों में ओमेगा- 3 की कमी के कारण गंजापन की परेशानी भी देखी जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ओमेगा- 3 की कमी से बाल क्यों झड़ते हैं, ओमेगा-3 क्या है और इस पोषक तत्व की पूर्ति के लिए क्या खाना चाहिए।

शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा photo icon2/9

ओमेगा-3 क्या होता है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिसर्च के अनुसार, ओमेगा-3 एक प्रकार का Essential Fatty Acid है, जिसे शरीर खुद नहीं बना सकता। इसे बाहर से लेना पड़ता है। ओमेगा- 3 बालों के साथ- साथ त्वचा, दिमाग और दिल के लिए भी बेहद जरूरी पोषक तत्व होता है। खानपान में सही मात्रा में ओमेगा- 3 न होने से न सिर्फ बालों की समस्या होती है, बल्कि हार्ट और स्किन से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से बढ़ती हैं।  Also Read - पेट में ज्यादा गर्मी होने के क्या लक्षण हैं? जानें, कैसे करें इसे शांत

शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा photo icon3/9

ओमेगा-3 की कमी से बाल क्यों झड़ते हैं?

ओमेगा-3 की कमी से सिर की त्वचा में नमी की कमी हो जाती है। इससे बाल रूखे और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि ओमेगा-3 जैसा पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। यह पोषक तत्व स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारने में मदद करता है। यही कारण है जब शरीर में ओमेगा-3 की कमी होती है तो बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इसकी कमी से बाल जड़ों से टूटकर निकलने लगते हैं और नए बाल उगने की संख्या भी कम हो जाती है।

शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा photo icon4/9

स्कैल्प में सूजन को बढ़ाता है ओमेगा- 3

ओमेगा-3 में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसकी कमी से स्कैल्प में सूजन बढ़ सकती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। जड़ों के कमजोर होने पर जैसे ही आप बाल धोते हैं या बालों को सुलझाने के लिए कंघी करते हैं बाल झड़ने लगते हैं।  Also Read - HPV के कारण भारतीयों में बढ़ रहे हैं गले के कैंसर के मामले, इन 5 लक्षणों को आज ही पहचानें

शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा photo icon5/9

ओमेगा-3 की कमी के लक्षण

अगर आपके बाल बहुत बड़ी मात्रा में झड़ रहे हैं, बाल समय के साथ पतले और कमजोर हो रहे हैं, स्कैल्प ड्राय होना, स्कैल्प में खुजली होना, स्किन में ड्राईनेस की परेशानी हो रही है तो यह ओमेगा- 3 की कमी का लक्षण है।

शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा photo icon6/9

ओमेगा-3 की कमी को पूरा करने वाले फूड्स

ओमेगा- 3 की कमी को पूरा करने के लिए खाने में फैटी फिश को शामिल करना चाहिए। सैल्मन, मैकेरल, सार्डिन जैसी मछलियां ओमेगा-3 का सबसे अच्छा स्रोत हैं। रिसर्च बताती है कि फैटी फिश में पर्याप्त मात्रा में EPA और DHA होता है, जो शरीर में ओमेगा- 3 की कमी को पूरा करके बालों का झड़ना कम करता है।  Also Read - इन्हेलर से दूरी क्यों बनाते हैं कुछ अस्थमा मरीज? जानें इसके पीछे की वजह और सही सलाह

शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा photo icon7/9

अखरोट खाने से कम होगा बालों का झड़ना

अखरोट में ALA पाया जाता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा- 3 पाया जाता है। रिसर्च बताती है कि रोजाना 4-5 अखरोट खाने से बालों को मजबूती मिलती है।

शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा photo icon8/9

ओमेगा-3 के लिए अलसी

अलसी ओमेगा-3 का बेहतरीन प्लांट बेस्ड सोर्स है। इसे पाउडर बनाकर दही या स्मूदी में मिलाकर खा सकते हैं। रोजाना 1 चम्मच अलसी के बीज खाने से ओमेगा- 3 के पूर्ति होती है। जिससे आपके बालों का झड़ना और गिरना कम होता है। अलसी के बीज त्वचा को भी अंदर से खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।  Also Read - क्या होम्योपैथी पुरानी बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकती है?

शैंपू नहीं बालों के झड़ने का मुख्य कारण है ओमेगा- 3, इन 5 फूड्स से करें इसकी कमी को पूरा photo icon9/9

हरी सब्जियां

पालक, ब्रोकली जैसी सब्जियों में थोड़ी मात्रा में ओमेगा-3 होता है। साथ ही ये आयरन और विटामिन भी देता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में हरी सब्जियां खाने से बालों का झड़ना और गिरना कम होता है। (Image Credit: Canva)

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source