विटामिन B12 की कमी से शरीर और ब्रेन हो सकता है कमजोर,ये 5 फूड्स खाकर हो सकती है कमी पूरी

विटामिन बी12 की कमी से बचने के लिए लोगों को अपनी डाइट में ऐसे फू्ड्स शामिल करने की जरूरत पड़ती है जो विटामिन बी12 से भरपूर हों।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : March 14, 2023 5:24 PM IST

1/6

विटामिन B12 की कमी से बचने के लिए खाएं ये फूड्स

Vitamin B12 rich foods: विटामिन बी12 की कमी की समस्या काफी कॉमन हैं हालांकि, कई बार लोग इसे अधिक गम्भीरता से नहीं लेते। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि विटामिन बी12 की कमी हो जाने के बाद मसल्स में कमजोरी और जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। विटामिन बी12 डीएनए बनाने का काम करता है और यह नर्वस सिस्टम को काम करने में भी सहायता करता है। हमारा शरीर विटामिन बी12 का उत्पादन खुद नहीं कर सकता इसीलिए, इसकी कमी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। विटामिन बी12 की कमी से बचने के लिए लोगों को अपनी डाइट में ऐसे फू्ड्स शामिल करने की जरूरत पड़ती है जो विटामिन बी12 से भरपूर हों। यहां पढ़ें ऐसे ही फूड्स के बारे में जिनके सेवन से पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 पाया जा सकता है। (Vitamin B12 rich foods in Hindi.)

2/6

विटामिन बी की कमी क्यों होती है ? (causes Vitamin B12 Deficiency)

न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रिया पालन (Dr. Priya Palan, Nutritionist, Zen Hospital, Mumbai) के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने की आशंका भी बढ़ जाती है। मसल्स में कमजोरी, हाथ पैर सुन्न हो जाना, एनिमिया और कमजोरी जैसे लक्षण दिखायी दे सकते हैं। विटामिन बी 12 की पर्याप्त मात्रा के लिए डॉ.पायल कुछ विशेष फूड्स के सेवन की सलाह देती हैं।  Also Read - सिर में झनझनाहट क्यों होती है? डॉक्टर से समझिए कारण और बचाव के टिप्स

3/6

साल्मन मछली (Salmon Fish)

नॉन-वेजिटेरियन फूड्स में विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके लिए आप साल्मन और टूना मछली का सेवन कर सकते हैं।

4/6

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

विटामिन बी 12 से भरपूर फूड्स में हरी पत्तेदार सब्जियां और कई फलों का नाम भी शामिल हैं। केल, पालक और चौलाई जैसी सब्जियों का सेवन करने से आपको विटामिन बी12 प्राप्त हो सकता है। वहीं सीजनल फ्रूट्स का सेवन भी करने से विटामिन बी12 मिल सकता है।  Also Read - आजकल क्यों ट्रेंड में है वीगन डाइट? वेट लॉस के लिए सबसे बेस्ट लेकिन क्या इसके नुकसान जानते हैं आप?

5/6

लो-फैट पनीर (Low Fat Dairy Products)

एक्सपर्ट के अनुसार लो-फैट डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे दही, पनीर, चीज और दूध का सेवन करने से विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा प्राप्त हो सकती है। डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन उन लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है जो नॉन-वेज नहीं खाते। दूध उन शाकाहारी फूड्स में से एक है जो विटामिन बी12 से समृद्ध होते हैं। साथ ही इससे प्रोटीन और कैल्शियम भी प्राप्त हो सकता है।

6/6

मशरूम (Mushrooms)

कैल्शियम और विटामिन डी के अलावा विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा मशरूम्स में पायी जाती है। वहीं, मशरूम में प्रोटीन और कई माइक्रोन्ूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। (Nutritional profile of mushrooms)  Also Read - क्या रोज एक्सरसाइज करने से हार्ट डिजीज का खतरा खत्म हो जाता है?