गर्मियों में कौन-सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?
Vegetables to avoid in summers: गर्मियों में बदलते तापमान और उमस के साथ तालमेल बिठाने के लिए शरीर में भी कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में शरीर का प्रकृति दोष (वात, पित्त और कफ) बढ़ता या कम होता है। इसी तरह शरीर में पसीना अधिक बनता है जिससे, बढ़ते टेम्परेचर के बीच आपके शरीर को गर्मी से बचाने में मदद होती है। वहीं, शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए लोगों को सही खान-पान अपनाना चाहिए। जैसे कुछ सब्जियों का सेवन गर्मियों में पूरी तरह बंद कर देना चाहिए क्योंकि, इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। यहां पढ़ें उन्हीं सब्जियों के नाम जिन्हें गर्मियों में डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए।
